flood in bihar banka kanwariya path Baddua River water level increased Bihar Flood: बिहार में बारिश कांवरियों की राह में बनी बाधा, बद्दुआ नदी उफनाई; बांका में सिंचाई बांध पर खतरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: बिहार में बारिश कांवरियों की राह में बनी बाधा, बद्दुआ नदी उफनाई; बांका में सिंचाई बांध पर खतरा

Bihar Flood: सावन माह की कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए इस बार धौरी से कुमरसार के बीच की राह भी मुश्किलों भरी हो गई है। बद्दुआ नदी में आई बाढ़ के कारण मुख्य कांवरिया पथ पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इससे हजारों कांवरियों का रास्ता बाधित हो गया है।

Wed, 16 July 2025 11:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बांका
share
Bihar Flood: बिहार में बारिश कांवरियों की राह में बनी बाधा, बद्दुआ नदी उफनाई; बांका में सिंचाई बांध पर खतरा

Bihar Flood: बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश ने तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। बांका जिले में भी भारी बारिश से काफी परेशानियां सामने आई हैं। अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर और भीखनपुर गांवों के बीच बने पुराने सिंचाई बांध की स्थिति गंभीर हो गई है। बांध पर बनाए गए अस्थायी कच्चे बांध (छिटका) को तोड़ दिए जाने के बाद, बारिश के पानी का दबाव इतना अधिक बढ़ गया कि मंगलवार की रात वह कच्ची संरचना टूट गई। इसके चलते तेज बहाव में आसपास की खेतों में पानी भर गया और कई एकड़ में धान की रोपनी प्रभावित हो गई।

स्थानीय किसानों ने बताया कि उन्होंने धान की बिचड़ा तैयार कर ली थी और कुछ स्थानों पर रोपनी भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बांध के टूटने से खेतों में या तो कटाव हो गया या पानी बेकाबू होकर बह गया। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही

कांवर यात्रियों की राह में बारिश बनी बाधा

सावन माह की कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए इस बार धौरी से कुमरसार के बीच की राह भी मुश्किलों भरी हो गई है। बद्दुआ नदी में आई बाढ़ के कारण मुख्य कांवरिया पथ पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इससे हजारों कांवरियों का रास्ता बाधित हो गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कांवरियों के वैकल्पिक मार्ग के रूप में एक अस्थायी डायवर्सन की व्यवस्था की गई है, जिससे कांवरियों को फिलहाल वहीं से होकर गुजरना पड़ रहा है। परंतु लगातार जारी मूसलधार बारिश के कारण यह डायवर्सन भी खतरे की जद में आ चुका है।

कभी भी बह सकता है डायवर्सन

बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे बद्दुआ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलप्रवाह तेज होने की वजह से डायवर्सन पर दबाव बढ़ गया है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो डायवर्स कभी भी बंद हो सकता है।

Bihar Flood

कांवरिया पथ पर फिसलन और कीचड़

हालांकि, श्रावण मास में गंगाजल लेकर देवघर बाबा बैद्यनाथधाम की ओर बढ़ते लाखों कांवरियों की आस्था को बारिश भी नहीं रोक सकी, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी रफ्तार जरूर धीमी कर दी है। सुल्तानगंज से निकलने वाले कांवरिया पथ पर फिसलन, कीचड़ और जलभराव से कांवरियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण कांवरिया पथ पर कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। खासकर बदुआ नदी, कुमरसार, धौरी, फुल्लीडुमर, बौंसी और देवघर की ओर बढ़ने वाले मार्गों पर स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। कांवर अपने कंधों पर जल लेकर श्रद्धा भाव से बढ़ते जा रहे हैं, पर बारिश में लगातार भींगने से कई कांवरियों की तबीयत भी बिगड़ने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर का ऐलान
Bihar Flood

खजूरी मार्ग पर ट्रक फंसने से सड़क जाम, यातायात ठप

बांका जिला के शंभूगंज प्रखंड से खजूरी गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर आज सुबह एक बड़ा ट्रक फंस जाने से पूरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। ट्रक बीच सड़क में इस तरह अटक गया है कि न तो कोई वाहन खजूरी की ओर जा पा रहा है और न ही वापस आ पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क पहले से ही संकरी और क्षतिग्रस्त थी। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बिगड़ गई थी, जिस कारण ट्रक का एक पहिया कीचड़ में धंस गया और ट्रक वहीं अटक गया। मौके पर अब तक कोई प्रशासनिक टीम या क्रेन नहीं पहुंची है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।