congress president rajesh kumar announce job fair in patna before bihar chunav बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर लगाने का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर लगाने का ऐलान

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरते रहते हैं। इस बीच अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि पटना में महा रोजगार मेला लगाया जाएगा।

Wed, 16 July 2025 10:50 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर लगाने का ऐलान

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में अब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार में रोजगार मेला लगाने का ऐलान किया गया है। बता दें कि बिहार में रोजगार इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरते रहते हैं।

इस बीच अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि पटना में महा रोजगार मेला लगाया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। राजेश कुमार ने एक्स पर लिखा, ;कांग्रेस का संकल्प — युवाओं को सम्मानजनक रोजगार! युवा कांग्रेस के तत्वधान में आयोजित महा रोजगार मेला में आ आ रही है 120 कंपनियां, हज़ारों अवसर। इस अवसर का लाभ उठाने वाले इच्छुक युवा आगामी 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में आएं और अपने हुनर को नई ऊंचाई दें।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, बोले तेजस्वी यादव

आपको बता दें कि इससे भागलपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी की तरफ से जानकारी दी गई थी कि युवा कांग्रेस 19 जुलाई को पटना मे महा रोजगार मेले का आयोजन करेगी। यह मेला सुबह दस बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। इस मेले में शिरकत करने के इच्छुक लोग 9868113198 पर मिस्ड कॉल या फिर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। इस महा रोजगार मेले में 12वीं, स्नातक, परास्नातक, इंजीनियर और आईटी समेत अन्य प्रोफेशनल डिग्रीधारकों को नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

चुनावी साल में बिहार में नौकरी के एजेंडे पर सियासत तेज है। तेजस्वी यादव पिछले कई महीनों से लगातार यह दावा करते आए हैं कि जब वो सरकार में थे तब उन्होंने लाखों नौकरियां दी थीं। तेजस्वी यादव लगातार यह भी कह रहे हैं कि सरकार बनने के बाद वो बिहार में नौकरियां देंगे। लेकिन अब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने चुनाव से पहले जॉब फेयर लगाकर नौकरियां देने का ऐलान कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा

क्या बोले RJD प्रवक्ता

कांग्रेस द्वारा महा रोजगार मेला लगाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि इसे अलग-अलग राय नहीं माना जाएगा। जिन बातों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्थापित किया है उसी के इर्द-गिर्द हर चीज को लेकर हर घटक दल आगे बढ़ रहा है। चाहे माई-बहिन योजना हो, वृद्धा पेंशन योजना हो या रोजगार देने की बात हो तेजस्वी यादव यह करते ही आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि संयुक्त परिवार में जब खेती होती है तो खेत में बीज बड़े भाई ने डाला या छोटे भाई ने डाला इससे फर्क नहीं पड़ता है। फसल उगाना अहम है। यह संयुक्त परिवार की बात है। यह जॉब फेयर कांग्रेस या आरजेडी नहीं लगा रही है। हम युवाओं को नौकरी देने के लिए नौकरी का फेयर लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही
ये भी पढ़ें:बिहार में मोबाइल पर प्रेमिका से बात करते-करते प्रेमी ने लगा ली फांसी, हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।