First PM insult now Bihar defaming political uproar in Bihar over Congress B for Bidi post पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल; BJP-JDU ने हड़काया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल; BJP-JDU ने हड़काया

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। कहा है कि जनता कांग्रेस से इस अपमान का बदला लेगी।

Fri, 5 Sep 2025 11:13 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल; BJP-JDU ने हड़काया

बी से बीड़ी और बी से बिहार वाले कांग्रेस पार्टी के बयान पर प्रदेश की सियासत खौल गई है। जदयू और बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर पूरे बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। दोनों नेताओं ने कहा है कि बिहार की जनता वोट के चोट से चुनाव में इसका बदला लेगी।

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखा हमला बोला है जिसमें बिहार की तुलना बीड़ी से की गयी है उन्होंने कहा है कि पहले इन लोगोंने हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान किया और अब पूरे बिहार का अपमान कर रहे हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। जनता इसका बदला जरूर लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:B से बीड़ी, B से बिहार; केंद्र पर GST को लेकर हमला करते-करते CONG ने कर दी गलती?

उधर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कहा है कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो उनके पास नहीं है।

B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलती है तो उन्हें मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता करके कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के मोतिहारी में एयरपोर्ट और तारामंडल का होगा निर्माण, बोले डिप्टी सीएम

यह मामला जीएसटी दरों में सुधार से जुड़ा है। केरल कांग्रेस ने वित्त मंत्री के जीएसटी सुधार पर तंज कसते हुए बिहार का मजाक उड़ाया। केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बिहार और बीडी को लेकर पोस्ट किया गया है। दो दिन पहले हुए GST के रेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से पोस्ट किया गया है। तम्बाकू से जुड़े सामनों पर लगने वाले GST की सूची जारी कर केरल कांग्रेस ने पोस्ट किया है कि बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं। इसलिए अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। नई जीएसटी नीति में बीड़ी पर 18 प्रतिशत जबकि अन्य तंबाकु उत्पाद(सिगार और सिगरेट) पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बंद में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की, भाड़े पर लोग बुला लेते: तेजस्वी
ये भी पढ़ें:गयाजी में भाजपा समर्थक के घर गोलीबारी, बिहार बंद के दौरान हुआ था विवाद
ये भी पढ़ें:बिहार को वंदे भारत और दो अमृत भारत देंगे PM, तमिलनाडु के लिए दौड़ेगी एक ट्रेन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।