Firing at the BJP supporter house firing in Gayaji over dispute during NDA Bihar bandh गयाजी में भाजपा समर्थक के घर गोलीबारी, बिहार बंद के दौरान हुआ था विवाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी में भाजपा समर्थक के घर गोलीबारी, बिहार बंद के दौरान हुआ था विवाद

गयाजी जिले के फतेहपुर में गुरुवार रात को भाजपा समर्थक मुकेश कुमार के घर पर फायरिंग कर दी गई। मुकेश का बिहार बंद के दौरान राजा यादव नाम के एक युवक से विवाद हुआ था।

Fri, 5 Sep 2025 07:49 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, फतेहपुर (गयाजी)
share
गयाजी में भाजपा समर्थक के घर गोलीबारी, बिहार बंद के दौरान हुआ था विवाद

बिहार के गयाजी जिले के फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक समर्थक के घर पर गोलीबारी कर दी गई। भाजपा समर्थक का गुरुवार को बिहार बंद के दौरान विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी बात पर फायरिंग की गई। घटना गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 स्थित पोवा में हुई। गोली लगने से घर का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात गुरुवार रात लगभग 9 बजे की है।

ढिबर के रहने वाले एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। भूषण सिंह के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि बिहार बंद को लेकर पोवा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम की थी। इसी समय ढिबर गांव के युवक राजा यादव ने आकर बदतमीजी एवं गाली देते हुए सड़क जाम हटाने के लिए कहने लगा। इसी बात पर विवाद हो गया था।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की गई है। पीड़ित ने घटना को लेकर आवेदन दिया है। इसमें एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बंद के दौरान स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की, भाजपा कार्यकर्ताओं से बहस

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से मां की गाली दिए जाने के विरोध में एनडीए ने गुरुवार को बिहार बंद बुलाया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में जगह-जगह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।