बिहार के मोतिहारी में एयरपोर्ट और तारामंडल का होगा निर्माण, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया
रक्सौल व मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के लिए इसी माह टेंडर होगा। मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह सह कृषि पशुधन एवं मत्स्यिकी विकास मेले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोतिहारी में तारामंडल के निर्माण की प्रक्रिया आज से शुरू होगी।

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मोतिहारी में एयरपोर्ट और तारामंडल का निर्माण होगा। रक्सौल व मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के लिए इसी माह टेंडर होगा। मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह सह कृषि पशुधन एवं मत्स्यिकी विकास मेले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोतिहारी में तारामंडल के निर्माण की प्रक्रिया आज से शुरू होगी।
अमेरिकी टैरिफ पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 400 प्रतिशत टैक्स लगने के बाद भी पीएम मोदी झुकने वाले नहीं हैं। स्वदेशी अभियान के तहत यहां बने सामान भारतीय उपयोग में लाएंगे। उन्होंने कहा कि चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब किया जा रहा है। सिलीगुड़ी- गोरखपुर एक्सप्रेस वे व हल्दिया- रक्सौल एक्सप्रेस वे पर काम हो रहा है। सांसद राधामोहन सिंह के प्रयास से कृषि क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ है। इथेनॉल की फैक्ट्री की मांग के कारण मक्का दो से तीन हजार रुपये बिकने लगा। उन्कोंने कहा कि भारत तभी श्रेष्ठ होगा जब बिहार श्रेष्ठ होगा।




साइन इन