PM Narendra Modi to start Vande Bharat 2 Amrit Bharat Express from Bihar one will run to Tamil Nadu बिहार को वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस देंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के लिए दौड़ेगी एक ट्रेन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस देंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के लिए दौड़ेगी एक ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटना के दानापुर से पूर्णिया होकर अररिया के जोगबनी तक चलाया जाएगा। वहीं, सहरसा से अमृतसर के अलावा जोगबनी से इरोड के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। इससे दक्षिण भारत में रहने वाले बिहार के लोगों को सुविधा होगी।

Thu, 4 Sep 2025 10:17 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार को वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस देंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के लिए दौड़ेगी एक ट्रेन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को तीन नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी मही एक वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करने वाले हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना के दानापुर से पूर्णिया होते हुए अररिया के जोगबनी तक चलाई जाएगी। इसके अलावा, सहरसा से पंजाब के अमृतसर के बीच नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। वहीं, पहली बार दक्षिण भारत के लिए भी बिहार से अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड तक चलेगी। पीएम मोदी आगामी पूर्णिया दौरे में इन तीनों ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन तीनों ट्रेनों के परिचालन से विशेष कर सीमांचल के लोगों के लिए काफी फायदा होगा। हालांकि, तीनों ट्रेनों की समय सारणी और उनके ठहराव को लेकर रेलवे बोर्ड तैयारी कर रहा है। जल्द ही बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर परिचालन मार्ग की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से पूर्वी बिहार तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन, रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

जोगबनी से सुबह में दानापुर के लिए खुलेगी वंदे भारत

रेलवे सूत्रों से के अनुसार दानापुर से जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जोगबनी से सुबह में खुलेगी। जो दिन में दानापुर पहुंचेगी। इसके बाद पुनः दानापुर से खुलने के बाद रात में जोगबनी पहुंचेगी। इस मार्ग पर 16 रैक की वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। हालांकि इसके मार्ग के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट, वंदे भारत और नई रेल लाइन; पूर्णिया से बिहार को कई प्रोजेक्ट देंगे पीएम

सूत्रों ने बताया कि दानापुर जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस दानापुर से खुलने के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया होते हुए जोगबनी को जाएगी। अगले सप्ताह वंदे भारत का रैक पटना पहुंच जाएगा। इसके बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 15 या 17 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।