FIR on boy for sex with fiancee before marriage and video viral in Bettiah Bihar शादी से पहले मंगेतर संग किया सेक्स, वीडियो वायरल; युवक पर होने वाली सास ने किया FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी से पहले मंगेतर संग किया सेक्स, वीडियो वायरल; युवक पर होने वाली सास ने किया FIR

लड़की की मां ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी थी। होने वाला दामाद बेटी को शादी तोड़ने की धमकी देकर ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। चुपके से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Fri, 8 Aug 2025 05:02 PMSudhir Kumar बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता
share
शादी से पहले मंगेतर संग किया सेक्स, वीडियो  वायरल; युवक पर होने वाली सास ने किया FIR

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक लड़के ने ऐसा काम कर दिया कि शादी से पहले ही होने वाली सास ने उसे जेल भेजने की तैयारी कर दी है। महिला के बयान पर युवक पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी युवक फरार है जबकि पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला मटियारिया के एक गाँव का है। जानकारी के मुताबिक शादी तय होने के बाद भावी दुल्हा ने होने वाली पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

शादी से पहले लड़की के घर जाता था युवक

पीड़ित लड़की की मां ने मटियरिया थाना में भावी दामाद विश्वजीत कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की की मां ने एफआईआर में बताया है कि उसने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की शादी एक वर्ष पहले विश्वजीत कुमार से तय की। शादी वर्ष 2025 में छठ पर्व के बाद होना निश्चित हुआ। शादी तय होने के बाद विश्वजीत कुमार अक्सर उनके यहा आता जाता था। उनकी बेटी से बात करता था। मना करने पर शादी न करने की धमकी देता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने अचानक मार दिया छापा
ये भी पढ़ें:बसवरिया में बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला समेत आठ धराये

शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया

आरोपी उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर ले गया और एक दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद 31 जुलाई की सुबह उनकी बेटी का नग्न वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत अभियुक्त के परिवार वालों से किया तो उसके घर वाले बोले कि वे लोग खुद उसकी हरकत से परेशान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 साल की लड़की ने मर्जी से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बना भागा प्रेमी
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर मार डाला

दोबारा वीडियो वायरल किया

इसी बीच पांच अगस्त को आरोपित ने दोबारा वीडियो को वायरल कर दिया। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर छह अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई है। मटियरिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
ये भी पढ़ें:सास होटल में ले गई और शारीरिक संबंध बनाने को कहा, महिला का ससुराल वालों पर आरोप
ये भी पढ़ें:इमरान ने झांसा देकर संबंध बनाए, कई बार गर्भपात करवाया; हिंदू युवती का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।