assam woman Sexually Exploded by ward parshad son in patna danapur बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, पार्षद के बेटे पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, पार्षद के बेटे पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि जब शादी की जिद की तो फोन उठाना और मिलना बंद कर दिया। फिर उसके पिता,बड़े भाई से फोन पर बात की तो सभी गालियां देने लगे। इससे पहले परिवार के सभी सदस्यों से फोन पर बात होती थी।

Tue, 17 June 2025 06:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, पार्षद के बेटे पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

बिहार में असम की एक युवती के साथ धोखे से गलत काम करने का मामला सामने आया है। पटना से सटे दानापुर में शादी का झांसा देकर शाहपुर के एक पार्षद पुत्र पर असम की एक युवती से सात वर्षों यौन शोषण करने का आरोप लगा है। शादी से इनकार करने पर पीडिता ने बताया कि महिला थाने, शाहपुर थाने और एएसपी कार्यालय में अधिकारियों मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि युवती का आवेदन मिला है। इससे पहले महिला थाने में युवती का मामला दर्ज हो गया है। युवती का आरोप है कि शाहपुर के एक पार्षद पुत्र से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर फोन से बात करते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी करने का बात करते यौन शोषण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

युवक असम भी आया और हम दोनों होटल में साथ रहे। फिर हमें भी पटना बुलाया और पाटलिपुत्र स्टेशन के पास एक होटल में रखा। पीड़िता ने बताया कि जब शादी की जिद की तो फोन उठाना और मिलना बंद कर दिया। फिर उसके पिता,बड़े भाई से फोन पर बात की तो सभी गालियां देने लगे। इससे पहले परिवार के सभी सदस्यों से फोन पर बात होती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।