Police Busts Sex Racket in Sitamarhi Six Women and Two Men Arrested बसवरिया में बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला समेत आठ धराये, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
More

बसवरिया में बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला समेत आठ धराये

सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहाँ 6 महिलाओं और 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया। कमरे में आपत्तिजनक...

Thu, 31 July 2025 02:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
बसवरिया में बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला समेत आठ धराये

सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया रेलवे गुमटी के समीप पुलिस को एक घर में सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो घर बंद पाया। लेकिन फिर किसी तरह जब पुलिस कमरे में पहुंची तो हालात देखकर दंग रह गयी। कमरे में बाहर से भाड़े पर महिलाओं को बुलाया गया था। कई शहरों के ग्राहक वहां पहुंचते थे। पुलिस ने 6 महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए घर को सील कर दिया गया। मेहसौल थाना प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

इसकी सूचना सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को दी गयी। उनके निर्देश पर पुलिस ने धावा बोला। पुलिस को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला और दो पुरुष को दबोच लिया। कमरे में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। सभी की मेडिकल जांच कर कागजी कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।