lover run away after marriage and sex with minor girl in jahanabad bihar बिहार में 15 साल की लड़की ने मर्जी से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बना भागा प्रेमी; अब मिल रही धमकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 15 साल की लड़की ने मर्जी से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बना भागा प्रेमी; अब मिल रही धमकी

5 वर्षीया लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी करीब एक पखवारा पूर्व अपनी मर्जी से बड़ी कल्पा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक निकेत कुमार के साथ शादी कर ली थी। युवक उनकी बेटी को अपने घर ले गया। शारीरिक संबंध बनाये और कुछ दिन के बाद उनकी बेटी को घर में छोड़कर भाग गया।

Tue, 15 July 2025 11:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, जहानाबाद
share
बिहार में 15 साल की लड़की ने मर्जी से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बना भागा प्रेमी; अब मिल रही धमकी

बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग लड़की ने अपनी मर्जी से एक युवक के साथ शादी की। अपने ससुराल गई लेकिन कुछ ही दिनों बाद युवक लडक़ी को घर में छोड़कर फरार हो गया। अब उसके साथ प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शहर के दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ला की निवासी लड़की की मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे शादी करने वाले युवक और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को आरोपित किया गया है।

प्राथमिकी सूचक और 15 वर्षीया लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी करीब एक पखवारा पूर्व अपनी मर्जी से बड़ी कल्पा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक निकेत कुमार के साथ शादी कर ली थी। युवक उनकी बेटी को अपने घर ले गया। शारीरिक संबंध बनाये और कुछ दिन के बाद उनकी बेटी को घर में छोड़कर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा;कुढ़नी रेप पीड़िता ने मां को बताई थी हैवानियत

अब उससे मोबाइल से संपर्क करने पर भी संपर्क नहीं हो रहा है। पुलिस को बताया है कि युवक के घर वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। लड़की की मां रेशमी देवी ने आरोप लगाया है कि शादी करने वाले युवक की बहन, जीजाऔर चाची उनकी बेटी को खाना - पीना नहीं देते और जान मारने की धमकी देते हैं। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी,पति को मारने से पहले पत्नी ने लिखा
ये भी पढ़ें:बिहार में सरेआम गला रेतकर महिला की हत्या, चीखी तो दौड़े लोग; 2 पकड़ाए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।