firing in patna gaurichak area two people injured ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा पटना, गौरीचक में 2 लोगों को लगी गोली; तनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा पटना, गौरीचक में 2 लोगों को लगी गोली; तनाव

रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य कुमार को नाक और शिव शंकर कुमार को पैर में गोली लग गई। गांव की एक महिला गुंजन देवी ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले उनके पति की पिटाई कर दी और फिर इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

Sun, 29 June 2025 02:37 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा पटना, गौरीचक में 2 लोगों को लगी गोली; तनाव

बिहार की राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है। यहां जमकर फायरिंग की गई है। पटना के गौरीचक इलाके के जुझारपुर गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार-रविवार की देर रात यहां बच्चों के विवाद में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुबह के वक्त अचानक कुछ लोग गांव पहुंचे और वहां फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक इस फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इस फायरिंग के दौरान आदित्य कुमार और शिव शंकर को पैर में लोगी लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य कुमार को नाक और शिव शंकर कुमार को पैर में गोली लग गई। गांव की एक महिला गुंजन देवी ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले उनके पति की पिटाई कर दी और फिर इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

पटना के गौरीचक में देसी कट्टों से यह फायरिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चार लोगों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है। इधर फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हालांकि, फायरिंग के आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने कहा है कि दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अभी स्थिर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।