dial 112 asi beaten in patna uniform torn पटना में युवक ने बीच सड़क एएसआई की वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ डाला; खूब हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में युवक ने बीच सड़क एएसआई की वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ डाला; खूब हंगामा

जानकारी मिलने के बाद एएसआई संजय कुमार मंडल वहां पहुंचे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब एएसआई संजय कुमार मंडल ने पिता से लड़ रहे शिवतेन रजा को रोका तो एएसआई से उलझ गया।

Sun, 29 June 2025 05:46 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में युवक ने बीच सड़क एएसआई की वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ डाला; खूब हंगामा

पटना की सड़क पर उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां एक पुलिसवाले की बीच सड़क पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान इलाके में एक युवक का अपने पिता से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। युवक के पिता ने डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी थी। जानकारी मिलने के बाद एएसआई संजय कुमार मंडल वहां पहुंचे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब एएसआई संजय कुमार मंडल ने पिता से लड़ रहे शिवतेन रजा को रोका तो एएसआई से उलझ गया।

थोड़ी ही देर बाद उसने पुलिसकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शिवतेन रजा ने एएसआई की वर्दी फाड़ दी और उनका चश्मा तोड़ डाला। बीच सड़क पर एएसआई के साथ जमकर मारपीट की गई है। पटना में पुलिसकर्मी के साथ बीच सड़क पर मारपीट को देख लोग हैरान रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे

पुलिस कि पिटाई करने वाले युवक का नाम मोहम्मद शहजाद खान बताया जा रहा है। अचानक हुए हमले के दौरान एएसआई को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इधर सूचना मिलते ही गांधी मैदान, कोतवाली और कदमकुआं की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।