Farmer shot dead in Nalanda deceased was accused in firing case नालंदा में किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, फायरिंग केस में आरोपी था मृतक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नालंदा में किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, फायरिंग केस में आरोपी था मृतक

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले गांव के फंटूश कुमार को खेत जोतने के विवाद में गोली मारी गई थी, जिसमें शिवकुमार प्रसाद एक नामजद आरोपी थे। पुलिस को संदेह है कि उसी घटना के प्रतिशोध में यह हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है।

Sat, 31 May 2025 04:56 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
नालंदा में किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, फायरिंग केस में आरोपी था मृतक

नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ारी गांव में बदमाशों ने एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचना नंदकिशोर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र शिवकुमार प्रसाद उर्फ सीकू के रूप में हुई है । परिजनों ने बताया कि शिवकुमार प्रसाद खलिहान की ओर गए थे और लौटते समय बदमाशों ने उन्हें पीछे से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

हत्या पिछली रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है कि 14 नवंबर 2023 को इसी गांव के फंटूश कुमार को खेत जोतने के विवाद में गोली मारी गई थी, जिसमें शिवकुमार प्रसाद एक नामजद आरोपी थे। पुलिस को संदेह है कि उसी घटना के प्रतिशोध में यह हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच प्रारंभ की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा के भाई के प्यार में बीवी बनी कातिल, ससुराल आए पति की गोली मार हत्या
ये भी पढ़ें:पति गया जेल तो दोस्त संग इंगेज हुई बीवी, इंटीमेट सीन देख हसबैंड ने कर दी हत्या
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर को कमरे में गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:गोपालगंज में इंटर के छात्र की हत्या, कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी

मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।