Wife became killer in love with jija brother husband shot dead both arrested Khagaria Bihar जीजा के भाई के प्यार में बीवी बनी कातिल, ससुराल आए पति की गोली मार हत्या; दोनों गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा के भाई के प्यार में बीवी बनी कातिल, ससुराल आए पति की गोली मार हत्या; दोनों गिरफ्तार

खगड़िया में ससुराल में युवक की हत्या कर दी गयी।ससुर शंभू यादव की शिकायत पर कांड दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बीवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 31 May 2025 04:38 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, खगड़िया
share
जीजा के भाई के प्यार में बीवी बनी कातिल, ससुराल आए पति की गोली मार हत्या; दोनों गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया में एक युवक की ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आई सच्चाई ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल युवक को उसकी बीवी ने अपने जीजा के भाई के हाथों गोली मरवाकर रास्ते से हटा दिया क्योंकि दोनों के बीच अवैध संबंध का पति विरोध करता था। ससुर शंभू यादव की शिकायत पर कांड दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बीवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी है।

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव ससुराल आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोला लक्ष्मीपुर निवासी पोषण यादव का 28 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव के रूप में की गयी। सुरेन्द्र यादव की हत्या उसके ससुराल में की गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र का अपने साढ़ू के भाई मानस यादव से विवाद चल रहा था। उसी ने गोली मारी और इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गला काट कर हत्या, पत्नी के जीजा पर इल्जाम

बताया जा रहा है कि युवक को गोली मारने का मुख्य कारण कहीं प्रेम प्रसंग है। मृतक सुरेन्द्र यादव की शादी अमनी गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह दूसरे प्रदेश में रहकर कमाई करता था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से नैहर में ही थी। उसका अपने जीजा के भाई मानस यादव से अफेयर चल रहा था। मोबाइल पर व्यस्त देख सुरेंद्र को इसकी भनक लग गई थी। वह इस संबंध का विरोध करता था। शनिवार को खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक सुरेन्द्र यादव की हत्या उसकी पत्नी अनुपम कुमारी ने अपने प्रेमी मानस यादव के साथ मिलकर की थी। प्रेमी कोई और नहीं बल्कि, अनुपम के जीजा का भाई मानस यादव है जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही बेटी पर चलवा दी गोली

पुलिस की पूछताछ में मानस यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह भी पता चला है कि हत्या सुनियोजित थी। पत्नी ने पति को मायके में बुलाया था। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी देवर तो कभी जीजा...जब इन हसीनाओं ने पर्दे पर किया रोमांस, एक ने दी 14 हिट
ये भी पढ़ें:सुपौल में बाइक को रौंदते हुए तेज रफ्तार ट्रक पलटा, जीजा-साले की मौके पर मौत
ये भी पढ़ें:फुफेरे साले ने जीजा को मरवाया, पटना हॉस्पिटल कर्मी मर्डर केस में बड़ा खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।