Ex mukhiya son murdered slitting throat head separated from body bloody incident in jahanabad Bihar पूर्व मुखिया के बेटे की गला रेतकर हत्या, धड़ से अलग किया सिर; बिहार के इस जिले में खूनी कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्व मुखिया के बेटे की गला रेतकर हत्या, धड़ से अलग किया सिर; बिहार के इस जिले में खूनी कांड

खून गिरे होने के स्थान से करीब 25 फीट दूर झाड़ी से गर्दन कटा शव बरामद हुआ। शव मिलते हीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई

Mon, 23 June 2025 11:19 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, आलमनगर, एक संवाददाता
share
पूर्व मुखिया के बेटे की गला रेतकर हत्या, धड़ से अलग किया सिर; बिहार के इस जिले में खूनी कांड

बिहार के मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत में रविवार की रात पूर्व मुखिया पुत्र की गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रतवारा पुलिस घटनास्थल सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत के पूर्व मुखिया व भौरकाट टोला निवासी स्व. विशुनदेव शर्मा का छोटा पुत्र नभिनैदिष्ट शर्मा उर्फ बिलठी शर्मा (29) के रूप में की गई।

बताया गया कि रविवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे कुशहा अड्डा चौक पर आलमनगर से लाया गया किराना सौदा को ई-रिक्शा से उतार कर करीब सवा सात बजे कचहरी टोला होते हुए सोनामुखी जाते देखा गया। जो सीसीटीवी कैमरा में कैद है। कैमरा में ई-रिक्शा पर एक व्यक्ति भी सवार देखा गया। करीब आठ बजे राहगीर द्वारा बीच सड़क पर भारी मात्रा में खुन देखे जाने की बात फैलने लगी। जिस सुचना पर स्थानीय लोगों सहित रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा दल बल के साथ मामले की जानकारी लेने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियों की गूंज से सहमा बिहार का मुजफ्फरपुर, 2 गुटों के बीच फायरिंग में मर्डर

करीब साढ़े नौ बजे खुन वाले जगह से करीब 25 फीट दूर झाड़ी से गर्दन कटा शव बरामद हुआ। सिह और धड़ दोनों अलग थे। शव मिलते हीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहीं क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए हैं। घटना की सुचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। मृतक को छह महीने की पुत्री सहित चार पुत्री बताया गया। बिलठी ई-रिक्शा चलाकर कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन इस बर्बरतापूर्ण घटना ने चार बच्ची का निवाला छीन लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता

ग्रामीणों के अनुसार मृतक भोला भाला युवक था। घटना को लेकर माता बीणा देवी व पत्नी खुशबू देवी लगातार बदहवासी के दौर से गुजर रही है। उधर पुलिस ने देर रात शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बना कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दिया गया है। जल्द हीं मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; लहूलुहान मिली
ये भी पढ़ें:जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ
ये भी पढ़ें:बिहार में गैंगवार की साजिश? कार में मिले 3200 जिंदा कारतूस; यूपी से आई खेप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।