firing in muzaffarpur paru area one dead another injured गोलियों की गूंज से सहमा बिहार का मुजफ्फरपुर, 2 गुटों के बीच फायरिंग में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोलियों की गूंज से सहमा बिहार का मुजफ्फरपुर, 2 गुटों के बीच फायरिंग में मर्डर

अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बिहार को दहला दिया है। इस बार जमीन के विवाद में मुजफ्फरपुर में यह गोलीबारी की गई है। इस फायरिंग के दौरान एक मर्डर भी हुआ है। फायरिंग की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।

Mon, 23 June 2025 10:41 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
गोलियों की गूंज से सहमा बिहार का मुजफ्फरपुर, 2 गुटों के बीच फायरिंग में मर्डर

अपराधियों ने गोलीबारी से बिहार को दहला दिया है। इस बार मुजफ्फपुर जिले में बेखौफ होकर गोलियां बरसाई गई हैं। इस दौरान एक मर्डर भी हुआ है। इसके अलावा एक शख्स घायल है। कहा जा रहा है कि जमीन के विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। मुजफ्फरपुर जिले के पारू कोईरिया निजामत गांव में रविवार की देर रात जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई।

इसमें जितेंद्र भगत (41) को पेट में गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश भगत (48) के जांघ में गोली लगी है। वहीं मारपीट में महेश राम (48), नरेंद्र (39), प्रिंस (21) एवं रविभूषण कुमार (32) जख्मी हो गए हैं। सभी को सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाने के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। इधर, थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; लहूलुहान मिली
ये भी पढ़ें:जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।