encounter bulldozers action Vijay Sinha attacked RJD for crime in Bihar एनकाउंर होगा और बुलडोजर भी चलेगा; बिहार में अपराध पर विजय सिन्हा ने आरजेडी को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एनकाउंर होगा और बुलडोजर भी चलेगा; बिहार में अपराध पर विजय सिन्हा ने आरजेडी को घेरा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि राजद के लोग बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं। फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। लेकिन अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Mon, 14 July 2025 01:33 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
एनकाउंर होगा और बुलडोजर भी चलेगा; बिहार में अपराध पर विजय सिन्हा ने आरजेडी को घेरा

बिहार में आपराधिक वारदातों के लालू-तेजस्वी की पार्टी राजद को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजद के लोग बिहार का माहौल बनाकर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए संकल्पित है। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर होगा और बुलडोजर भी चलेगा।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपराध के मुद्दे पर सोच साफ है कि अपराधी को किसी भी सूरत में बचने नहीं दिया जाएगा। जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर होगा और बुलडोजर भी चलेगा। अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माफिया का गठजोड़ और पुलिस कमजोर, अब नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा ने उठाए सवाल

आरजेडी को लपेटे में लेते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद संरक्षण में बिहार में यह वातावरण बन रहा है। ये फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इसे हर हाल में खत्म करने का सरकार का संकल्प है। अराजकता लाने की उनकी कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहचान हो गई, अपराधियों को पाताल से खींचकर लाएंगे;खेमका केस में डिप्टी CM का दावा
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय ने कहा- CM से बात करेंगे

विजय सिन्हा के बयान से राजद चिढ़ गई है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद का इसमें त्वरित रिएक्शन आया है। प्रवक्ता ने कहा है कि अपराध को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। बिहार में आम जनों को अपराधियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। क्योंकि बदमाशों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। दरअसल सरकार से स्थिति संभल नहीं रही है।

पिछले दिनों मुजफ्फरपुर पहुंचे विजय सिन्हा ने कहा था कि पुलिस को कार्रवाई की पूरी छूट है। एनकाउंटर और बुलडोजर ऐक्शन से पीछे नहीं हटेगी। बयान आने के ठीक बाद मुजफ्फरपुर पुलिस एक रेप आरोपी के घर पर पहुंच गई। कार्रवाई शुरू होने के साथ ही आरोपी ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। हालांकि तबतक कुछ ऐक्शन हो चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू अध्यक्ष बने तो राजद का पतन निश्चित, बोले विजय सिन्हा; पीके ने भी तंज कसा
ये भी पढ़ें:लालू रिटायर, मनःस्थिति ठीक नहीं, अपमान करना उनकी आदत: विजय सिन्हा
ये भी पढ़ें:जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी
ये भी पढ़ें:दो पूर्व CM के बेटे होने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं,तेजस्वी पर विजय सिन्हा का तंज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।