Mafia murders Bihar police is weak now Nitish deputy CM Vijay Sinha raised questions माफिया का गठजोड़ और पुलिस कमजोर, अब नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा ने उठाए सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

माफिया का गठजोड़ और पुलिस कमजोर, अब नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा ने उठाए सवाल

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बिहार में मर्डर एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के पीछे पुलिस एवं प्रशासन की कमजोरी और बालू, शराब एवं जमीन माफिया के गठजोड़ को वजह बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था पर कोताही नहीं बरतेंगे।

Sat, 12 July 2025 05:51 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
माफिया का गठजोड़ और पुलिस कमजोर, अब नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा ने उठाए सवाल

बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर नीतीश सरकार चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है। अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने ही बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जमीन, बालू और शराब माफिया के गठजोड़ और पुलिस-प्रशासन की कमजोर कड़ी की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कथित कारोबारियों की हत्याएं हो रही हैं, वे व्यवसायी नहीं बल्कि जमीन और बालू माफिया हैं।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आपराधिक घटनाओं के बाद पूरी कार्रवाई हो रही है। सरकार पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था का पालन कराने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। सिन्हा ने आपराधिक घटनाओं में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की संलिप्तता होने का भी आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:और कितने मर्डर के भेंट चढ़ेंगे बिहारी, नीतीश की पुलिस के खिलाफ खुलकर आए चिराग

उन्होंने दावा किया कि लगभग हर आपराधिक घटना का लिंक राजद से मिलता है। राजद के लोग बालू, जमीन और शराब माफिया के साथ जुड़े हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। सरकार इस माफिया और गुंडा राज को खत्म करने के लिए संकल्पित है।

पटना जिले में हालिया हत्याकांड का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि जिसकी हत्या हुई है, उसके बारे में लोग जानते हैं कि वह बालू की नेटवर्किंग करता था। वो कारोबारी नहीं थे, बालू माफिया थे। कई लोग पार्टनरशिप में थे, लोग कह रहे हैं कि आपसी लड़ाई में हत्या की गई। हालांकि, कोई ऐसी कोई भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फिर गरजी बंदूक, गोपाल खेमका के बाद मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या

बता दें कि बिहार में लगातार हत्या की वारदातें हो रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पटना जिले के रानी बाजार इलाके में बीते गुरुवार को बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में अब बालू कारोबारी का मर्डर, रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

वहीं, शुक्रवार की रात को पटना शहर के जकरियापुर क्षेत्र में कारोबारी विक्रम झा का मर्डर हो गया, वे तृ्ष्णा मार्ट के मालिक थे। पिछले दिनों ही पटना के नामी कारोबारी गोपाल खेमका की जमीन विवाद में बिल्डर अशोक शाह द्वारा सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी।

चिराग पासवान ने भी बिहार पुलिस पर उठाए सवाल

कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष तो नीतीश सरकार पर हमलावर है ही, अब सहयोगी भी सवाल उठाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पसवान ने भी शनिवार को बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे, पुलिस की जिम्मेदारी क्या है यह समझ से परे है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।