election comission will use evm with memory chip in Bihar Panchayat Election 2026 बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार चिप वाला ईवीएम होगा यूज, क्या है खासियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार चिप वाला ईवीएम होगा यूज, क्या है खासियत

Bihar Panchayat Election 2026 : ईवीएम की मेमोरी नष्ट होने के बाद भी चिप में एक-एक वोट सुरक्षित रहेगा। एक बूथ पर एक ईवीएम में कितने वोट डाले गए यह चिप की मेमोरी में अंकित रहेगा। यह चिप आयोग के स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी, जिसे वर्षों बाद भी आसानी से साक्ष्य के रूप में देखा जा सकेगा।

Mon, 6 April 2026 05:52 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार चिप वाला ईवीएम होगा यूज, क्या है खासियत

Bihar Panchayat Election 2026 : बिहार में इस वर्ष पंचायत आम चुनाव होना है। इस चुनाव में पहली बार सभी छह पदों के लिए ईवीएम के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष रूप से डिजाइन कराई गई ईवीएम से चुनाव होगा। इसमें ईवीएम की मेमोरी के साथ एक अलग से चिप लगी होगी।

ईवीएम की मेमोरी नष्ट होने के बाद भी चिप में एक-एक वोट सुरक्षित रहेगा। एक बूथ पर एक ईवीएम में कितने वोट डाले गए यह चिप की मेमोरी में अंकित रहेगा। यह चिप आयोग के स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी, जिसे वर्षों बाद भी आसानी से साक्ष्य के रूप में देखा जा सकेगा। ईवीएम की पूर्व की मेमोरी को हरेक चुनाव के पहले डिलीट कर दी जाएगी। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायत में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच और सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: बिहार में 8 लाख मकान अब तक नहीं बने, सात साल पहले हुआ था सर्वे
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी, 208 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 शिक्षक-कर्मियों की होगी भर्ती

मई के बाद से शुरू होगी ईवीएम की आपूर्ति : जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हैदराबाद की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) को नई ईवीएम बनाकर आपूर्ति करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ईसीआईएल से मई के बाद ईवीएम की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

सभी जिलों में सीधे ईवीएम आपूर्ति किए जाने के होंगे इंतजाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत सह जिलाधिकारी को अपने-अपने जिले में ईवीएम के रखरखाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। ईसीआईएल से आपूर्ति किए जाने वाले ईवीएम सभी जिलों में सीधे भेजे जाने के इंतजाम किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस एक्शन मोड में, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी लाखों गोलियां
ये भी पढ़ें:10 तारीख तक 20 लाख दो वरना 11 को हत्या कर देंगे, बिहार में कारोबारी को धमकी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।