bihar police to be armed weapons worth 42 crore sanctioned lakhs rounds of ammunition to arrive from pune हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार पुलिस 43.42 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद खरीदेगी। ईशापुर फैक्ट्री से 4000 'नाइन एमएम सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल' दो चरणों में ली जाएंगी। प्रैक्टिस के लिए पुणे और जलगांव से 1.20 लाख ब्लैंक गोलियां भी खरीदी जाएंगी। गृह विभाग ने इस पूरे बजट और…

Sun, 5 April 2026 09:24 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

Bihar News: बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार पुलिस अब अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद से लैस होने जा रही है। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय के उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें करीब 43.42 करोड़ रुपये की लागत से नए हथियार और ट्रेनिंग के लिए गोला-बारूद खरीदने की बात कही गई है।

9mm की पिस्टल से लैस होंगे जवान

इस बड़ी खरीद में सबसे खास है '(9mm) सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल'। गृह विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के ईशापुर स्थित राइफल फैक्ट्री से इन पिस्टलों की सप्लाई होगी। पुलिस इसे दो चरणों में खरीदेगी। पहले चरण में 2,500 पिस्टल और दूसरे चरण में 1,500 पिस्टल ली जाएंगी। सिर्फ इन पिस्टलों की खरीद पर ही करीब 42 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ट्रेनिंग के लिए आएंगी 1.20 लाख विशेष गोलियां

बिहार पुलिस ने प्रैक्टिस के लिए 1.20 लाख ब्लैंक गोलियां खरीदने का फैसला किया है। इन गोलियों का इस्तेमाल ट्रेनिंग के दौरान किया जाएगा। पुणे की खड़की फैक्ट्री से 60 हजार गोलियां और महाराष्ट्र के जलगांव फैक्ट्री से 60 हजार गोलियां आएंगी। इन विशेष गोलियों पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि बिहार पुलिस इन हथियारों और गोला-बारूद की खरीद सीधे देश की प्रतिष्ठित फैक्ट्रियों से करेगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों को चुना गया है। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब खरीद की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का वाल्मीकि नगर दौरा आज, 38 करोड़ की सौगात, क्या बगहा बनेगा राजस्व जिला?
ये भी पढ़ें:बिहार में नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन को मंजूरी, जमुई-झाझा के सैकड़ों गांवों को फा
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।