bihar jobs 9196 teachers and staff will recruit in new degree colleges बिहार में नौकरी का मौका, 208 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 शिक्षक-कर्मियों की होगी नियुक्ति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नौकरी का मौका, 208 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 शिक्षक-कर्मियों की होगी नियुक्ति

Bihar Jobs : प्रत्येक प्रखंड स्तरीय इन डिग्री कॉलेजों में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के 15 विषयों में दो-दो सहायक प्रोफेसर के पद सृजित किए गए हैं। एक-एक प्राचार्य की बहाली की जाएगी। हर कॉलेज में एक व्यावसायिक विषय के शिक्षक होंगे।

Mon, 6 April 2026 05:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पंकज कुमार सिंह, पटना
share
बिहार में नौकरी का मौका, 208 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 शिक्षक-कर्मियों की होगी नियुक्ति

Bihar Jobs : बिहार के 209 नए डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य, शिक्षक और कर्मियों सहित 9196 पदों पर बहाली होगी। इनमें प्राचार्य के 209, सहायक प्राध्यापकों के 6479 और लिपिक सहित गैर शैक्षणिक कर्मियों के 2508 पद शामिल हैं। शिक्षकों और कर्मियों की स्थायी नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। वित्त विभाग पद सृजन के इस प्रस्ताव पर प्रशासी पदवर्ग समिति का अनुमोदन लेगा।

विधि विभाग से भी परामर्श लिया जाएगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षकों और प्राचार्य का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से होगा। जबकि, लिपिक और तकनीकी कर्मियों की नियुक्ति राज्य कर्मचारी चयन आयोग और राज्य तकनीकी सेवा आयोग के जरिये होगी। इसमें प्राचार्य के 209, शिक्षक के 6479 और कर्मचारियों के 2508 पद शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 तारीख तक 20 लाख दो वरना 11 को हत्या कर देंगे, बिहार में कारोबारी को धमकी
ये भी पढ़ें:बिहार में नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन को मंजूरी, जमुई-झाझा के गांवों को फायदा

प्रत्येक प्रखंड स्तरीय इन डिग्री कॉलेजों में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के 15 विषयों में दो-दो सहायक प्रोफेसर के पद सृजित किए गए हैं। एक-एक प्राचार्य की बहाली की जाएगी। हर कॉलेज में एक व्यावसायिक विषय के शिक्षक होंगे। इसके साथ ही हर कॉलेज में 12-12 गैर शैक्षणिक कर्मियों की भी नियुक्ति होगी। इनमें लिपिक, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चतुर्थ वर्गीय कर्मी शामिल हैं।

इसी सत्र से छह कला विषयों की पढ़ाई शुरू होगी

इन डिग्री कॉलेजों में जिन 15 विषयों में दो-दो सहायक प्रोफेसर के पद सृजित हुए हैं उनमें कला विषयों में इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, और अर्थशास्त्र तथा विज्ञान में गणित, भौतिकी, रसायन, जीव और वनस्पति विज्ञान शामिल हैं। एक वाणिज्य शास्त्र के विषय हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-30 से ही इन नए कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य है। फिलहाल कला संकाय के इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, हिन्दी और अंग्रेजी विषयों में ही नामांकन होगा। प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज शुरू करने के लिए जगह चिह्नित कर संबंधित जिलों ने शिक्षा विभाग को सौंप दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह में कपड़ा ठूंस बेटी से गैंगरेप, सत्संग में गई थी मां; बिहार में कांड

सकल नामांकन अनुपात बढ़ेगा

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने कहा कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में सकल नामांकन अनुपात बढ़ेगा। अभी राज्य में सकल नामांकन अनुपात लगभग 17 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय अनुपात 29.5 है। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस साल 6 कला विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। सभी डीएम ने कॉलेज शुरू करने के लिए जगह चिह्नित कर विभाग को भेज दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।