Draupadi Murmu created history in Gaya first Indian President to perform pind dan tarpan गया जी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, गयापाल का बही-खाता इतिहास के पन्नों में अमर हो गया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया जी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, गयापाल का बही-खाता इतिहास के पन्नों में अमर हो गया

द्रौपदी मुर्मु गया जी में पिंडदान करने वाली पहली राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए पिंडदान किया।

Sun, 21 Sep 2025 06:53 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सुजीत कुमार, गया जी
share
गया जी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, गयापाल का बही-खाता इतिहास के पन्नों में अमर हो गया

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गया जी आना ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रपति ने विष्णुपद में पिंडदान किया। शनिवार की सुबह विष्णुपद मंदिर में गयाश्राद्ध करने के बाद द्रौपदी मुर्मु गया जी में पिंडदान करने वाली पहली राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए पिंडदान किया। इससे पहले गया जी में दो राष्ट्रपति आर वेंकटरमण व ज्ञानी जैल सिंह आए थे, लेकिन दोनों ने पिंडदान नहीं किया था।

श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि विष्णुनगरी में शनिवार को पहली बार भारत के किसी राष्ट्रपति ने पिंडदान किया। यह गया जी व खासकर विष्णुपद मंदिर के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। शनिवार का दिन गयापाल के बही-खातों के साथ इतिहास के पन्नों में अमर हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PHOTOS: मुकेश अंबानी ने गया जी में पिंडदान किया, तर्पण में अनंत अंबानी भी साथ

तर्पण से लेकर पिंडदान में चांदी के बर्तन का उपयोग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विष्णुपद मंदिर के हरि मंडप में बने स्पेशल केबिन में पिंडदान किया। पिंडदान कराने वाले गयापाल मंगल झंगर ने बताया कि राष्ट्रपति ने पूरे विधान के साथ पिंडदान किया। चांदी के पांच कलश पर नारियल रखकर स्थापना की। पिंडदान में चांदी के पांच सेट बर्तन रखीं। चांदी के पात्र से तर्पण किया। चांदी के अरघा के साथ अन्य पात्र उपयोग किए। राष्ट्रपति ने गयापाल के बही-खातों पर अपना नाम, पता लिखने के साथ हस्ताक्षर भी कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विष्णुपद मंदिर में पितरों का पिंडदान

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शनिवार की सुबह से ही विष्णुपद इलाके की सुरक्षा कड़ी रही। खासकर विष्णुपद मंदिर के पिछला दरवाजा श्री लक्ष्मी नारायण उद्यान वाले इलाके को कब्जे में ले लिया। सुबह करीब 8 बजे 11.30 बजे तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने किया श्राद्ध; लालू प्रसाद पुनीत इस्सर भी आए

गया हवाई अड्डे पर राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार की सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचीं। उनका स्वागत बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने रनवे पर बुके देकर किया। मौके पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना एएन, आईजी क्षत्रनील सिंह, डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Pitru Paksh Mela:रूस-यूक्रेन के लोगों ने गया जी में पितरों का किया श्राद्ध
ये भी पढ़ें:सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने किया श्राद्ध; लालू प्रसाद पुनीत इस्सर भी आए
ये भी पढ़ें:भस्मकूट पर्वत पर स्थित है जनार्दन मंदिर, यहां जीवित लोग करते हैं अपना श्राद्ध
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।