Mukesh Ambani offers pind daan in Gayaji for ancestors moksha son Anant Ambani joined him in tarpan pujan PHOTOS: मुकेश अंबानी ने गया जी में पिंडदान किया, तर्पण में अनंत अंबानी भी साथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

PHOTOS: मुकेश अंबानी ने गया जी में पिंडदान किया, तर्पण में अनंत अंबानी भी साथ

रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को गया जी में पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष के लिए पिंडदान किया। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी उनके साथ तर्पण पूजन में शामिल हुए।

Fri, 19 Sep 2025 07:26 PMRitesh Verma हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, गया जी
share
PHOTOS: मुकेश अंबानी ने गया जी में पिंडदान किया, तर्पण में अनंत अंबानी भी साथ

रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनको मोक्ष की प्रार्थना के साथ शुक्रवार को गया जी में पिंडदान किया। तर्पण-पूजन के लिए उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी साथ आए थे। शुक्रवार की शाम विशेष विमान से गया जी पहुंचे मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी विष्णुपद मंदिर पहुंचे। अंबानी परिवार के पुरोहित श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल ने पिंडदान कराया।

अंबानी परिवार के पिंडदान के लिए विष्णुपद मंदिर के हरि मंडप में वातानुकूलित केबिन बनाया गया था। दो हिस्सों में बनाए गए इस केबिन में पहले हिस्से में बैठने और दूसरे हिस्से में पिंडदान की व्यवस्था की गई थी। विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर उतरे मुकेश अंबानी शाम 5.45 बजे विष्णुपद मंदिर पहुंचे। करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना के बाद 6.40 में पिता-पुत्र गया एयरपोर्ट के लिए लौट गए। पुरोहित बिट्ठल ने बताया कि मुकेश अंबानी का पैतृक गांव गुजरात के जूनागढ़ जिले का चोरवाड़ गांव है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को गयाजी में पिंडदान करेंगी, मुकेश अंबानी कल पितरों को तर्पण करेंगे

अंबानी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गया जी के डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार भी मुस्तैद दिखे। मुकेश अंबानी के गया जी आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। अंबानी के पहुंचने से काफी पहले बम निरोधक दस्ता और अंबानी के सुरक्षा कर्मियों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। विष्णुपद मंदिर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा रिलांयस के पदाधिकारियों ने पहले ही पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया था।

Mukesh Ambani Anant Ambani Gayaji Pind Daan TarpanMukesh Ambani Anant Ambani Gayaji Pind DaanMukesh Ambani Anant Ambani Gayaji Pind Daan
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बागेश्वर बाबा गयाजी पहुंचे; 3 दिन का प्रवास, पिंडदान और श्रीहरि प्रवचन देंगे
ये भी पढ़ें:यहां तर्पण करने से मिलता है मोक्ष, 9/11 के बाद विदेशियों ने भी कराया था पिंडदान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।