daughter brand with iron on thief suspicion in bihar six arrested बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 हैवान पकड़ाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 हैवान पकड़ाए

एसडीपीओ 2 ने बताया कि नाबालिग का इलाज भागलपुर में चल रहा है। उस पर दबंगों ने घर में घुसकर मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया। जबकि नाबालिग ने चोरी की है ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने कहा नामजद अभियुक्तों में जनप्रतिनिधि भी शामिल है।

Sun, 10 Aug 2025 09:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, पीरपैंती
share
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 हैवान पकड़ाए

बिहार में एक बेटी के साथ हैवानियत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भागलपुर जिले में पीरपैंती प्रखंड के एकचारी गांव में चोरी के आरोप में कुछ दबंगों ने एक 12 वर्षीय बच्ची और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट और गर्म सरिया से हाथ में कई जगह दागे जाने मामले को लेकर पुलिस ने 14 आरोपियों में से 6 लोगों को शुक्रवार की देर रात्रि ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ये जानकारी शनिवार को एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने अपने पीरपैंती स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम जानकारी मिली कि एकचारी दियारा में एक नाबालिग को रामू मंडल सहित कुछ दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर मारपीट भी की और गर्म सरिए से कई जगह दागा। पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेकर एक टीम को एकचारी गांव भेजा गया। घटना सत्यापित होने और बच्ची के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी योगेंद्र मंडल, सोनू कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र मंडल, मनोज और राधे मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बनाही स्टेशन के पास भेड़ों की झुंड को ट्रेन ने रौंदा, सैकड़ों की मौत
ये भी पढ़ें:बिहार के सुपौल समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम

एसडीपीओ 2 ने बताया कि नाबालिग का इलाज भागलपुर में चल रहा है। उस पर दबंगों ने घर में घुसकर मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया। जबकि नाबालिग ने चोरी की है ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने कहा नामजद अभियुक्तों में जनप्रतिनिधि भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि एक पूर्व मुखिया का भी मामले में सहमति थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डिज्नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरकर किशोरी की मौत; दो घायल
ये भी पढ़ें:19 लोग मर गए, 10 लाख से अधिक प्रभावित; बिहार में 10 नदियों से 13 जिलों में बाढ़
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।