daroga make sexual relationship with two women promise them to marry बिहार में दारोगा ने दो महिलाओं से किया शादी का वादा, दोनों के यौन शोषण का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दारोगा ने दो महिलाओं से किया शादी का वादा, दोनों के यौन शोषण का आरोप

शिकायत के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर एक युवती चरकापत्थर थाने पहुंची। वहां मौजूद दारोगा रिजवी ने उसे रास्ता दिलाने का भरोसा देने के साथ शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दारोगा को नीमारंग से हिरासत में लिया।

Mon, 30 June 2025 07:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, जमुई
share
बिहार में दारोगा ने दो महिलाओं से किया शादी का वादा, दोनों के यौन शोषण का आरोप

बिहार में एक दारोगा पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं का यौन शोषण किया। दोनों ही महिलाओं ने इल्जाम लगाया है कि दारोगा ने पहले उनसे शादी का झूठा वादा किया और फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाए। पूरा मामला जमुई जिले का है। यहां जिला पुलिस बल में तैनात दारोगा मोहम्मद नौशाद रिजवी पर दो अलग-अलग महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

बरहट थाना क्षेत्र एक महिला का आरोप है कि नौशाद ने शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण किया। मामला 2021 का है। जब दरोगा ने शादी से मना कर दिया तो महिला ने 2024 में एससी एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। तत्कालीन एसपी शौर्य सुमन ने 2024 में दरोगा को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डॉक्टर से मांगी रंगदारी, पटना से बिल्डर समेत तीन अरेस्ट; कैश भी मिले
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच पर विपक्ष को क्यों एतराज, आयोग का क्या तर्क

आरोपी दारोगा के खिलाफ दूसरा मामला लेकर 26 जून को एक पीड़िता महिला चरकापत्थर थाने पहुंची। शिकायत के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर एक युवती चरकापत्थर थाने पहुंची। वहां मौजूद दारोगा रिजवी ने उसे रास्ता दिलाने का भरोसा देने के साथ शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दारोगा को नीमारंग से हिरासत में लिया।

बाद में पुलिस ने हाईकोर्ट का स्टे आर्डर देखने के बाद उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया।झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि चरकापत्थर थाना क्षेत्र की एक महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। वहीं जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा को हिरासत में लिया गया था। हाईकोर्ट के स्टे आर्डर दिखाने के बाद पीआर बांड भराकर उन्हें छोड़ दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, सभी की होगी जांच; सेविकाओं पर भी ऐक्शन
ये भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।