Integrated Child Development Services will investigate every anganwadi centres of bihar बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच, बड़ा गड़बड़झाला उजागर; सेविकाओं पर भी ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच, बड़ा गड़बड़झाला उजागर; सेविकाओं पर भी ऐक्शन

बच्चों की वृद्धि माप भी गलत की जाती है। ऐसी शिकायतें आये दिन आईसीडीएस निदेशालय पहुंच रही है। ऐसे में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच होगी। गलत पकड़े जाने पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका पर कार्रवाई होगी। वर्तमान में एक लाख 15 हजार छह सौ आंगनबाड़ी केंद्र है।

Mon, 30 June 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच, बड़ा गड़बड़झाला उजागर; सेविकाओं पर भी ऐक्शन

बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। हर सप्ताह एक जिले में तीन से चार आंगनबाड़ी केंद्र की जांच होगी। इसमें बच्चों की वृद्धि माप के साथ उनकी उपस्थिति को देखा जाएगा। इसके लिए आईसीडीएस की ओर से एक टीम गठित की जाएगी। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं की ओर से पोषण ट्रैकर पर गलत सूचनाएं दी जाती हैं। बच्चों की वास्तविक संख्या नहीं दी जाती है।

बच्चों की वृद्धि माप भी गलत की जाती है। ऐसी शिकायतें आये दिन आईसीडीएस निदेशालय पहुंच रही है। ऐसे में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच होगी। गलत पकड़े जाने पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका पर कार्रवाई होगी। वर्तमान में एक लाख 15 हजार छह सौ आंगनबाड़ी केंद्र है। इन सभी की जांच होगी, लेकिन इसमें प्राथमिकता उस आंगनबाड़ी केंद्र को दिया जाएगा जहां से आये दिन शिकायतें आती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 करोड़ से ज्यादा वोटरों को नहीं देना होगा दस्तावेज, क्या है वजह

25 बिंदुओं पर होगी जांच

आईसीडीएस ने 25 बिंदु तैयार की है। इन सभी पर जांच की जाएगी। बता दें कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से लाभार्थी का फेस कैप्चरिंग करके पोषण ट्रैकर पर भेजना है, लेकिन अब तक 55 फीसदी ही लाभार्थी का फेस कैप्चरिंग का काम हो पाया है। इसको लेकर आये दिन सेविकाओं की ओर से दिक्कतों की बातें बताई जाती है। इसकी भी जांच की जाएगी। आईसीडीएस के निदेशक अमित पांडेय ने बताया कि हर सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण और जांच की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहर में रोज 27 सड़क हादसे, 21 की जा रही जान; रोड एक्सीडेंट की वजह क्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।