ransom demand from a doctor in patna three poeple arrested बिहार में डॉक्टर से मांगी रंगदारी, पटना से बिल्डर समेत तीन अरेस्ट; कैश और हथियार मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में डॉक्टर से मांगी रंगदारी, पटना से बिल्डर समेत तीन अरेस्ट; कैश और हथियार मिले

पुलिस जांच में आरोपितों का लोकेशन दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में आ रहा था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने शनिवार की रात दरभंगा में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में चल रहे आरोपित बिल्डर नूर मोहम्मद के आर्यन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में छापा मारा।

Mon, 30 June 2025 07:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना/दरभंगा
share
बिहार में डॉक्टर से मांगी रंगदारी, पटना से बिल्डर समेत तीन अरेस्ट; कैश और हथियार मिले

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित एक अस्पताल संचालक डॉक्टर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने दरभंगा और पटना से बिल्डर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने शनिवार को दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस के सहयोग से दिल्ली मोड़ स्थित रियल स्टेट कंपनी के कार्यालय से पटना निवासी बिल्डर नूर मोहम्मद उर्फ लाल बाबू और उसके सहयोगी मोहम्मद फरहान को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी निशानदेही पर एसटीएफ ने फुलवारीशरीफ से अन्य आरोपित मोहम्मद सैफ को भी धर दबोचा। आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक देसी पिस्टल, 11 कारतूस, दो मेगजीन, पांच मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिसरो अस्पताल संचालक डॉक्टर महेश से फोन पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच पर विपक्ष को क्यों एतराज, आयोग का क्या तर्क
ये भी पढ़ें:बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, सभी की होगी जांच; सेविकाओं पर भी ऐक्शन

पीड़ित की शिकायत पर फुलवारी थाने में शनिवार को केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में आरोपितों का लोकेशन दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में आ रहा था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने शनिवार की रात दरभंगा में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में चल रहे आरोपित बिल्डर नूर मोहम्मद के आर्यन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में छापा मारा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 करोड़ से ज्यादा वोटरों को नहीं देना होगा दस्तावेज, क्या है वजह
ये भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।