Bihar Weather Report lightning strike in buxar kaimur arwal jamui and nalanda be alert Bihar Weather Report: बच कर रहें! बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: बच कर रहें! बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: पटना में सोमवार को भी बादल छाया रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी में 14.5 मिमी बारिश हुई।

Mon, 30 June 2025 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Report: बच कर रहें! बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: पटना समेत बिहार के 12 जिलों में सोमवार को बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और बांका जिले के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कैमूर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा एवं जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। पटना में सोमवार को भी बादल छाया रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी में 14.5 मिमी बारिश हुई।

पटना सहित 10 जिलों में रविवार को बारिश हुई। इस दौरान वैशाली एवं गोपालगंज में भारी बारिश और भागलपुर में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 37.7 डिग्री बेगूसराय में और सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री शेखपुरा में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 करोड़ से ज्यादा वोटरों को नहीं देना होगा दस्तावेज, क्या है वजह

इन जिलों में हुई बारिश

वैशाली में 36.5, गोपालगंज में 30.5, पश्चिमी चंपारण में 16, पटना में 14.5, भोजपुर में 11.5, दरभंगा में 1.2, शेखपुरा और औरंगाबाद में 0.5 एवं रोहतास में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

राज्य में अब तक 34 प्रतिशत कम हुई है बारिश

बिहार में 17 जून को मानसून प्रवेश किया था। इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। लेकिन पिछले एक सप्ताह से मानसून की अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जिस कारण राज्य में बारिश सामान्य से 34 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून तक सामान्य तौर पर 151.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन 99.8 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 करोड़ से ज्यादा वोटरों को नहीं देना होगा दस्तावेज, क्या है वजह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।