cyber fraud in bihar through thailand cambodia cyber network police helpless with ghost bank account थाइलैंड, कंबोडिया और लाओस से जुड़े साइबर नेटवर्क से बिहार में ठगी, घोस्ट अकाउंट के आगे पुलिस भी बेबस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थाइलैंड, कंबोडिया और लाओस से जुड़े साइबर नेटवर्क से बिहार में ठगी, घोस्ट अकाउंट के आगे पुलिस भी बेबस

साइबर डीएसपी, हिमांशु कुमार ने कहा कि फिशिंग एप, लिंक और फिशिंग वेबसाइट से ठगी के ज्यादातर मामलों के तार विदेशी साइबर शातिरों से जुड़े होने के कारण इसका सुराग ढूंढ पाना कठिन होता है। छद्म तरीके से खोले गए बैंक खातों में ठगी की राशि ली जाती है।

Wed, 6 Aug 2025 09:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
थाइलैंड, कंबोडिया और लाओस से जुड़े साइबर नेटवर्क से बिहार में ठगी, घोस्ट अकाउंट के आगे पुलिस भी बेबस

थाइलैंड, कंबोडिया व लाओस के साइबर नेटवर्क से जुड़े शातिर फिशिंग एप और लिंक के जरिए ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। विभिन्न नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती फिशिंग वेबसाइट, लिंक और शेयर ट्रेडिंग एप से ठगी की जा रही है। उत्तर बिहार में बीते तीन माह में करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। ठगी के ज्यादातर पैसे राजस्थान, गुजरात व अन्य प्रदेश के बैंकों में खोले गए घोस्ट खातों में मंगाए गए हैं। इन खातों का ब्योरा भी पुलिस नहीं ले पा रही है। तिरहुत व चंपारण रेंज के साइबर थानों और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लगातार ऐसी शिकायतें की जा रही है। विदेशी लिंक से जुड़े साइबर शातिरों का नेटवर्क पुलिस खंगाल नहीं पा रही है, जिससे ठगी के इन मामलों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।

शिक्षक से फिशिंग लिंक के माध्यम से ठगे 17.35 लाख

खरौना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक दिपांशु कुमार को साइबर शातिरों ने फिशिंग लिंक भेज 17.35 लाख रुपये ठग लिये। शातिर ने सारा काम अमेरिका में रियल स्टेट के काम से जुड़े रेंट डॉट कॉम से मिलती-जुलती क्लोन फिशिंग वेबसाइट के लिंक के जरिए किया। शातिरों ने निवेश का टास्क सौंपा और वह रुपये लगाते चले गए। दिपांशु से सारा पैसा राजस्थान के श्रीगंगानगर, चितौरगढ़, गुजरात के भुज के बैंक खातों में लिए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शातिरों के सुराग कंबोडिया से जुड़े होने के साक्ष्य आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता साथ रखें! बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर, आज कहां होगी वर्षा
ये भी पढ़ें:बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, 20,000 रुपये रिश्वत लेते चौकीदार के साथ पकड़ाई

फर्जी कंपनी के शेयर एप से डॉक्टर को लगाया चूना

कन्हौली खादी भंडार रोड निवासी डॉ. अजय कुमार से फर्जी कंपनी का शेयर एप डाउन लोड कराकर 3.36 लाख रुपये ठग लिये। व्हाट्सएप मैसेज के जरिए शातिरों ने संपर्क किया। फिर उन्हें शेयर में निवेश पर बेहतर आमदनी का झांसा दिया। शातिरों ने ठगी के पैसे तिरुवानमियूर (तमिलनाडु), वनस्थलीपुरम और नोएडा के घोस्ट बैंक खातों में मंगवाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ठगी के तार लाओस के शातिरों से जुड़े होने के साक्ष्य आए। हालांकि, मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

व्यवसाई से यूपीआई के फिशिंग एप से की ठगी

भगवानपुर श्रीरामपुरी मोहल्ला के व्यवसायी संतोष कुमार को शातिरों ने यूपीआई के मोबीक्विक से जैसा फिशिंग एप से फांसाया। डाउनलोड करने के बाद संतोष का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से 5.63 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी की राशि अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है। इस ठगी का नेटवर्क भी विदेश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसके साक्ष्य मिले हैं। पुलिस बैंक खातों के जरिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने फुलवारीशरीफ में अपराधी को मारी गोली
ये भी पढ़ें:कई गांवों से संपर्क टूटा और एनएच पर चढ़ा पानी, गंगा-पुनपुन नदियां उफनाईं; आफत

साइबर डीएसपी, हिमांशु कुमार ने कहा कि फिशिंग एप, लिंक और फिशिंग वेबसाइट से ठगी के ज्यादातर मामलों के तार विदेशी साइबर शातिरों से जुड़े होने के कारण इसका सुराग ढूंढ पाना कठिन होता है। छद्म तरीके से खोले गए बैंक खातों में ठगी की राशि ली जाती है। बैंक खातों के जरिए कई कांडों के सुराग ढूंढे जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नशे में धुत कार सवारों ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।