encounter in patna phulwarisharif police shot miscreant roushan kumar पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने फुलवारीशरीफ में अपराधी को मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने फुलवारीशरीफ में अपराधी को मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान पुलिस और अपराधी दोनों ही तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने रौशन कुमार नाम के एक अपराधी को पैर में गोली मार दी है। पुलिस की गोली लगने से रौशन कुमार घायल हो गया है। रौशन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Wed, 6 Aug 2025 08:42 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने फुलवारीशरीफ में अपराधी को मारी गोली

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। पुलिस पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पटना से सटे फुलवारीशरीफ में यह एनकाउंटर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान पुलिस और अपराधी दोनों ही तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने रौशन कुमार नाम के एक अपराधी को पैर में गोली मार दी है। पुलिस की गोली लगने से रौशन कुमार घायल हो गया है। रौशन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रौशन कुमार पर जहानाबाद और पटना जिले में केस दर्ज हैं। फुलवारीशरीफ इलाके में पुलिस ने रेड डाली थी। इसी दौरान कुरकुरी रोड के पास रौशन कुमार ने पुलिस पर गोली चला दी। रौशन कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था लेकिन मोर्चा संभालते हुए पुलिस ने रौशन कुमार को पैर में गोली मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; क दर्जन से अधिक केस थे

ऐसा कहा जा रहा है कि रौशन कुमार के खिलाफ पटना के अगमकुआं, कंकड़बाग और रामकृष्ण नगर समेत कुछ अन्य थानों में केस दर्ज थे। लूट और हत्या के केस भी उसपर दर्ज थे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस रौशन और उसके एक अन्य सहयोगी कक्कू को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। हालांकि, इस दौरान कक्कू फरार हो गया और रौशन पुलिस की गोली से जख्मी होकर पकड़ा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गांवों से संपर्क टूटा और एनएच पर चढ़ा पानी, गंगा-पुनपुन नदियां उफनाईं; आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।