Bihar Weather: छाता साथ रखें! बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर, आज कहां-कहां वर्षा और वज्रपात
Bihar Weather: दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मंगलवार की रात पटना से सटे भोजपुर समेत कुछ अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई है। बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में कई स्थानों पर बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, वैशाली समेत 19 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, वैशाली समेत 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। उत्तरी भाग के जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है। अररिया और किशनगंज जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अनेत स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इसी तरह उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।
48 घंटों के दौरान कैसा रहेगा तापमान
08 अगस्त के आसपास दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तर पश्चिम तथा उत्तर मध्य भाग के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर भी वर्षा की संभावना है। बिहार के उत्तर मध्य एवं उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तापमान पूर्वानुमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले 3-4 दिनों में इसमें कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।




साइन इन