vigilance team caught woman si and chowkidar for taking bribe in bihar khagaria बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, 20,000 रुपये रिश्वत लेते चौकीदार के साथ पकड़ाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, 20,000 रुपये रिश्वत लेते चौकीदार के साथ पकड़ाई

नगर थाना में पदस्थापित एसआई सीमा कुमारी व चौकीदार वीरू पासवान को पटना से आई निगरानी की टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई की।

Wed, 6 Aug 2025 07:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, खगड़िया
share
बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, 20,000 रुपये रिश्वत लेते चौकीदार के साथ पकड़ाई

बिहार में घूसखोर सरकारी अफसरों पर निगरानी विभाग ने शिकंजा कसा है। इस बार निगरानी विभाग के शिकंजे में एक महिला दारोगा आई है। खगड़िया जिले में नगर थाना में पदस्थापित एसआई सीमा कुमारी व चौकीदार वीरू पासवान को पटना से आई निगरानी की टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई की।

निगरानी डीएसपी ने बताया कि मानसी प्रखंड क्षेत्र के राजाजान गांव के रहने वाले अनिल कुमार साह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में आवेदन देकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि बैंक से लोन लेने के एक मामले में नगर थाने में दर्ज मुकदमे का तेजी से अनुसंधान करने एवं चार्जशीट दायर करने के एवज में दारोगा सीमा कुमारी उससे रिश्वत मांग रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बिजली घर बनाएगा अदाणी ग्रुप, 2400 मेगावाट होगा उत्पादन; रोजगार भी

इसके बाद निगरानी की टीम ने मंगलवार को एसआई सीमा कुमारी व चौकीदार वीरू पासवान को रिश्वत की राशि साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई सीमा कुमारी मूल रूप से गया जबकि चौकीदार वीरू पासवान खगड़िया का निवासी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गांवों से संपर्क टूटा और एनएच पर चढ़ा पानी, गंगा-पुनपुन नदियां उफनाईं; आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।