drunk car riders trampled old man in front of patna police office police caught a accused पटना पुलिस के दफ्तर के सामने नशे में धुत कार सवारों ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना पुलिस के दफ्तर के सामने नशे में धुत कार सवारों ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद राहगीरों ने खदेड़कर कार सवार एक युवक विशाल भदौरिया को पकड़ लिया जबकि बाकी चार भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया युवक भी नशे में मिला। कार के भीतर से शराब की बोतल बरामद की गई है।

Wed, 6 Aug 2025 05:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना पुलिस के दफ्तर के सामने नशे में धुत कार सवारों ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

नशे में धुत कार सवारों ने गांधी मैदान स्थित पटना पुलिस कार्यालय के सामने मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे एक वृद्ध महिला को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। कार के नीचे महिला दब गई जिसे राहगीरों ने बाहर निकाला। बाद में महिला को पीएमसीएच भेजा गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद तीन से चार अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद राहगीरों ने खदेड़कर कार सवार एक युवक विशाल भदौरिया को पकड़ लिया जबकि बाकी चार भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया युवक भी नशे में मिला। कार के भीतर से शराब की बोतल बरामद की गई है। कार मध्य प्रदेश की है और उस पर वहीं के रहने वाले पांच लड़के सवार थे। विशाल खुद को छात्र बताता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गांवों से संपर्क टूटा और एनएच पर चढ़ा पानी, गंगा-पुनपुन नदियां उफनाईं; आफत

बता दें कि देश के आधा दर्जन से अधिक राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी हो रही है। बिहार में सबसे अधिक शराब यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान एवं अरुणाचल प्रदेश से आ रही हैं। इसको देखते हुए बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग और बिहार पुलिस ने संबंधित राज्यों के डीजीपी और उत्पाद आयुक्तों को पत्र लिख कर ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ ही अपेक्षित कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा है। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यभर में बरामद हो रही शराब की विस्तृत जानकारी मुख्यालय तलब की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 55 लाख रुपये, हवाला कनेक्शन का शक; 3 पकड़ाए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।