Curious case of Pappu Yadav love for Congress but attempt to stop him meeting Rahul Gandhi repeated in Bihar Bandh फिर राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, कांग्रेसी झंडा लेकर कहीं और बंद कराते दिखे, क्या समस्या?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फिर राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, कांग्रेसी झंडा लेकर कहीं और बंद कराते दिखे, क्या समस्या?

राहुल गांधी जब भी पटना आते हैं, कांग्रेस के नेता पप्पू यादव को बुलाना ही भूल जाते हैं। पप्पू 16 महीने पहले जाप पार्टी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। पटना में दोनों के बार-बार ना मिल पाने के तार तेजस्वी यादव से जोड़े जाते हैं।

Wed, 9 July 2025 03:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फिर राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, कांग्रेसी झंडा लेकर कहीं और बंद कराते दिखे, क्या समस्या?

कांग्रेस में अपनी 9 साल पुरानी जन अधिकार पार्टी (जाप) का 16 महीने पहले दिल्ली में विलय करने के बाद भी पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना में पुराने कांग्रेसी नेता पार्टी में घुसने नहीं दे रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से ही तन समर्पित, मन समर्पित जप रहे पप्पू ने तो यहां तक कह रखा है कि अब तो उनकी शवयात्रा कांग्रेस के झंडे में निकलेगी। लेकिन पप्पू यादव की कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी से पटना में मुलाकात में कोई ना कोई खलल हर बार हो रही है। बिहार बंद के लिए राहुल गांधी पटना आए लेकिन पप्पू यादव कांग्रेस का झंडा हाथ में लिए उनसे 3 किलोमीटर दूर सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोकते देखे गए।

पप्पू यादव ने कोशिश नहीं की, ऐसा नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी वालों ने उन्हें एक बार फिर राहुल के आसपास फटकने नहीं दिया। आयकर गोलंबर पर जिस खुले ट्रक पर राहुल सवार हुए थे, उस पर पप्पू यादव ने चढ़ने की कोशिश भी की लेकिन सुरक्षा वालों ने उन्हें रोक दिया। पप्पू यादव को रोकने बाद हमेशा राहुल के साथ दिखने वाले एक नेता ने सुरक्षा जवानों को इशारा करके प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, शकील अहमद खान समेत तीन लोगों को ट्रक पर चढ़वाया। पप्पू के लिए कोई इशारा नहीं किया गया, जबकि वो बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। पप्पू के अलावा कन्हैया कुमार को भी नहीं चढ़ने दिया गया। दोनों को रोकने का वीडियो अब वायरल हो गया है।

राहुल, तेजस्वी और सहनी गाड़ी पर सवार; पटना में पैदल चलते रहे कार्यकर्ता, बिहार बंद में खूब हंगामा

पप्पू यादव के समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोकी। पप्पू यादव के पास जाप के जमाने से समर्थकों की जो फौज थी, आजकल वो कांग्रेस का झंडा उठाए घूम रही है लेकिन उनके लीडर को बिहार के कांग्रेसी नेता पार्टी की चहारदीवारी के बाहर लटका रखे हैं। पप्पू के समर्थकों ने पटना-आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर बाधित किया। ट्रेन चलाने के लिए प्रयास कर रहे आरपीएफ जवानों से उनकी नोंक-झोंक भी हुई। लेकिन राहुल गांधी आए, मार्च किया, भाषण दिए और चले गए। पप्पू यादव दूर ही रह गए।

राहुल दिल्ली गए, तेजस्वी घर; चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर इंतजार करते रह गए अफसर

राहुल गांधी साल की शुरुआत से ही लगातार बिहार आ रहे हैं। कभी दलितों से संवाद करने तो कभी संविधान की सुरक्षा का सवाल उठाने। लेकिन संयोग नहीं बन पा रहा है कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ साथ रहने वाले राहुल और पप्पू का मिलन हो जाए। राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की दुकान तक यह चर्चा आम है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को पप्पू से असहजता है। शायद इसलिए बिहार कांग्रेस राहुल और पप्पू को पटना में मिलने नहीं दे रही है।

बिहार बंद में महागठबंधन के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, राहुल-तेजस्वी भी हैं, पटना से किशनगंज तक असर

याद दिला दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू कांग्रेस में पार्टी के साथ गए थे क्योंकि 2019 के चुनाव में पूर्णिया सीट कांग्रेस लड़कर हारी थी। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह तब कांग्रेस कैंडिडेट थे जो पहले भाजपा के टिकट पर सांसद रह चुके थे। पप्पू को उम्मीद थी कि सीट कांग्रेस के खाते में आएगी और उन्हें लड़ाया जाएगा। लेकिन पप्पू के हाजिरी लगाने के बावजूद लालू यादव ने खेला कर दिया। कांग्रेस से पूर्णिया सीट ली और जेडीयू विधायक बीमा भारती को बुलाकर राजद से लड़ा दिया।

बिहार बंद में जहाज से पटना पहुंचे राहुल गांधी, कार से इनकम टैक्स गोलंबर जायेंगे, तब पैदल मार्च करेंगे

पप्पू यादव के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो वो फिर निर्दलीय लड़ गए। पूर्णिया से वो लोकसभा का चुनाव पहली बार निर्दलीय ही जीते थे और 1999 में दोबारा निर्दलीय सांसद बने। 2024 में पप्पू तीसरी बार निर्दलीय एमपी बने हैं। बीमा भारती के लिए तेजस्वी का कैंप करना तक काम ना आया। 27120 वोट के साथ बीमा और आरजेडी की जमानत जब्त हो गई। विश्लेषक बिहार कांग्रेस में पप्पू को लेकर असहजता की जड़ राजद में देखते हैं। जैसे लोजपा-आर में पासवान परिवार के बाहर कोई पासवान नेता नहीं बनाया जाता, उसी तरह कोई दूसरा यादव प्रभावी हो जाए, ये राजद को मंजूर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना हथियार मिला और ना शूटर को दिखाया, एनकाउंटर भी एक कहानी; बोले पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:नीतीश बख्श दें बिहार को; गोपाल खेमका की हत्या के बाद आधी रात में बोले पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई;बिहार चुनाव में केजरीवाल की एंट्री पर भड़के पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:यहां बहिष्कार, वहां लिस्ट पर जोर; वोटर रिवीजन पर पप्पू का सुर कांग्रेस से अलग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।