Crime has now become a habit corruption has become a courtesy Tejashwi cornered Nitish government on Mokama firing अपराध अब आदत, भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार; मोकामा गोलीकांड पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपराध अब आदत, भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार; मोकामा गोलीकांड पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा

मोकामा गोलीकांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में अब अपराध आदत बन गया है, भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। मुख्यमंत्री इस मामले पर चुप्पी साधे हैं। वहीं अपराधी इंटरव्यू देकर फायरिंग की घटना को स्वीकार रहे हैं।

Fri, 24 Jan 2025 03:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अपराध अब आदत, भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार; मोकामा गोलीकांड पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोकामा गोलीकांड पर नीतीश सरकार को जमकर घेरा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब अपराध आदत बन गया है। रूह कंपा देने वाली घटनाएं भी मामूली हो चुकी हैं। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण हासिल हो, तो भला पुलिस की हिम्मत कहां कि वो किसी पर कार्रवाई करे। अपराधी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होने फायरिंग की। लेकिन इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा राज्य में अब ऐसे हालात हो गए है कि अपराध आदत और भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। रूह कंपाने वाली चीजें भी अब मामूली हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री मोकामा गोलीकांड पर चुप्पी साधे हैं। अपराधी इंटरव्यू में स्वीकार कर रहे हैं, कि दोनों पक्षों ने कबूला है कि गोलियां चलाईं। अपराधियों को पूरा संरक्षण मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने तो अपनी कलम से दो-दो अपराधियों को बाहर निकाला है। छूटने के बाद उनके घर तक जाते हैं। उनका स्वागत करते हैं। केंद्रीय मंत्री दोनों के साथ उठते-बैठते हैं, तो पुलिस की हिम्मत कहां है कि किसी पर भी कार्रवाई कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमरा पर FIR कोई किया तो सरेंडर हो गए, जेल जाने से पहले बोले अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, फिर जेल गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने की मांग
ये भी पढ़ें:सोनू-मोनू गैंग का अनंत सिंह पर पलटवार, अब मुकेश सिंह के भी घर पर हो गई गोलीबारी
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

आपको बता दें मोकामा गोलकांड में कई राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दशहत फैल गई। इस मामले में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोन-मोनू गुट के बीच फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मोकामा से 5 बार विधायक रह चुके अनंत सिंह की गिनती बाहुबलियों में होती हैं। 2022 में एके-47 रखने के आरोप में 10 साल की सजा हुई थी। जिसके चलते विधायकी भी चली गई थी। बीते साल वो जेल से रिहा हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियां चलाने वाले खुलेआम घूम रहे, मोकामा गैंगवार पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दो MLA की क्लास लगा दी, बोले- उम्र कच्ची है लेकिन बात पक्की करता हूं

बुधवार को पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर कुख्यात सोनू-मोनू की मां (मुखिया) और थानेदार ने केस दर्ज कराया है। सोनू-मोनू पर मुकेश कुमार ने पत्नी से मारपीट और छह लाख की रंगदारी मांगने की का केस दर्ज कराया है। पंमचहला थानेदार प्रहलाद झा ने कहा, 22 जनवरी की दोपहर तीन बजे रुपये के लेनदेन में मुकेश कुमार सिंह के घर सोनू-मोनू द्वारा घर में ताला लगाने की सूचना मिली। जिस पर हेमजा स्थित मुकेश के घर पर ताला खुलवाने से पूर्व विधायक और समर्थकों ने रोक दिया था। लेकिन ताला खुलवाने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह सोनू-मोनू के घर की ओर गए। इसी बीच गोली चली, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से धक्का मुक्की, फायरिंग कर दहशत फैलाने में अनंत सिंह पर केस किया गया। सोनू-मोनू को दहशत फैलाने के लिये आरोपित किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।