Anant Singh should be arrested Sonu Monu father Pramod Singh demanded अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने की मांग, कई थानों की पुलिस बाढ़ पहुंची, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने की मांग, कई थानों की पुलिस बाढ़ पहुंची

  • पूर्व विधायक अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा को नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को हुए शूटआउट का मामला थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह हमजा गांव निवासी और सोनू सिंह के कथित मुंशी मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गयी।

Fri, 24 Jan 2025 01:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, patna
share
अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने की मांग, कई थानों की पुलिस बाढ़ पहुंची

पूर्व विधायक अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा को नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को हुए शूटआउट का मामला थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह हमजा गांव निवासी और सोनू सिंह के कथित मुंशी मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गयी। मुकेश सिंह का आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस बीच गिरफ्तार सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर खबर आ रही है कि कई थानों की पुलिस बाढ़ पहुंची है। एएसपी राकेश कुमार भी इलाके में कैंप कर रहे हैं। इस कांड में अनंत सिंह के समर्थक रौशन की भी गिरफ्तारी की गयी है। इस कांड में तीन एफआईआर दर्ज किए गए हैं जिनमें अनंत सिंह भी आर्म्स एक्ट के अभियुक्त बनाए गए हैं।

प्रमोद सिंह ने कहा था कि जब उनके आवास पर फायरिंग की गयी थी उस समय अनंत सिंह भी मौजूद थे। शुक्रवार को मीडिया को दिये बयान में उन्होंने कहा कि वे हाई कोर्ट के अधिवक्ता हैं और पत्नी मुखिया है। उनके घर पर गोली चलाई गयी है। इस कांड के आरोपियों कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से गुजारिश है कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू-मोनू गैंग का अनंत सिंह पर पलटवार, अब मुकेश सिंह के भी घर पर हो गई गोलीबारी

प्रमोद सिंह दावा किया कि उन्होंने खुद से अपने बेटे सोनू सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। कहा कि मैं हाईकोर्ट में अधिवक्ता हूं और कानून का सम्मान करता हूं। इस लिहाज से वरीय पुलिस अधीक्षक और एएसपी बाढ़ के कहने पर बेटे को पुलिस कस्टडी में दे दिया। अब हमारे घर पर फायरिंग करने के नामित आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू और अनंत सिंह समर्थक रौशन गिरफ्तार

बुधवार को मोकामा के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। अनंत सिंह और सोनू सिंह दोनों एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा गैंगवार में अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर 3 FIR, जानिए किस पर क्या आरोप हैं
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।