Tejashwi Yadav attacks Nitish on Mokama gang war says who fired 200 rounds roaming freely 200 राउंड गोलियां चलाने वाले खुलेआम घूम रहे, मोकामा गैंगवार पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

200 राउंड गोलियां चलाने वाले खुलेआम घूम रहे, मोकामा गैंगवार पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा

मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Thu, 23 Jan 2025 05:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
200 राउंड गोलियां चलाने वाले खुलेआम घूम रहे, मोकामा गैंगवार पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा

बिहार के पटना जिले के मोकामा में बुधवार को हुए गैंगवार पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 200 राउंड गोलियां चलाने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अगर यही किसी और के राज में हुआ होता तो इस पर नेशनल डिबेट हो रही होती। बता दें कि मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार शाम बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच कई राउंड गोलीबारी हुई थी। इसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मोकामा गैंगवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर दो पक्षों के बीच गोलियां चली हैं, तो चलाने वाला कौन है। पटना के पास अगर 200 राउंड गोलियां चलती हैं, तो कोई महफूज नहीं है। उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण देकर जेल से छुड़वाया जा रहा है। तेजस्वी ने अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि जेल से छूटने के बाद उन्होंने यह धंधा (अपराध) शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 8 महीने से हम बिहार में अपराध के बुलेटिन जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अपराधी खुलेआम इंटरव्यू देकर कह रहे हैं, जो करना है कर लो। इससे समझा जा सकता है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है। सीएम को जमीन की जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने गोली चलाई, FIR में नाम है; खूब बरसे सोनू-मोनू के पिता

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो एक भी अपराधी नहीं बचेगा। सभी पर कार्रवाई होगी, उन्हें जेल भेजा जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर कैसे दुरुस्त होता है, यह हम बताएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।