couple involved in sex racket caught by police in muzaffarpur बिहार में सेक्स रैकेट चलाने वाला कपल, व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज बुलाते थे ग्राहक, कई सफेदपोश से चैटिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सेक्स रैकेट चलाने वाला कपल, व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज बुलाते थे ग्राहक, कई सफेदपोश से चैटिंग

सैक्स रैकेट के संचालक ने अपना नाम पुलिस को रोहित बताया है। उसका और उसकी पत्नी का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। मोबाइल के व्हाट्सएप में लड़कियों का फोटो भेजकर देह व्यापार के लिए ग्राहकों को बुलाने के मैसेज के साक्ष्य भी मिले हैं।

Wed, 11 June 2025 08:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में सेक्स रैकेट चलाने वाला कपल, व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज बुलाते थे ग्राहक, कई सफेदपोश से चैटिंग

बिहार में सेक्स रैकेट चलाने वाले कपल के काले कारनामे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मुजफ्फरपुर जिले में शहर के बीचोंबीच छोटी कल्याणी मोहल्ला में किराए पर मकान लेकर दंपती गंदा धंधा चला रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़कियों को मुक्त कराया है। स्टेशन और बस अड्डों पर अकेली व लावारिस लड़कियों को मदद के बहाने ऑटो चालक फंसाकर वहां पहुंचाते थे। मकान में बंद करके लड़की को प्रताड़ित कर देह व्यापार में उतारा जाता था।

छोटी कल्याणी स्थित मकान में सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी और एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ऑटो व एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार पति खुद को एक राजनीतिक दल का प्रखंड अध्यक्ष बता रहा है। तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम काजी मोहम्मदपुर और मिठनपुरा थाना क्षेत्र में भी उसके अन्य अड्डों पर छापेमारी कर रही है। डीएसपी टाउन वन सीमा देवी के नेतृत्व में कार्रवाई चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सैदपुर नाले में गिरकर युवक की मौत
ये भी पढ़ें:पहले दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश

सरैया इलाके की एक युवती मंगलवार की अहले सुबह दिल्ली की ट्रेन पकड़ने मुजफ्फरपुर जंक्शन आई थी। उसकी ट्रेन मिस हो गई। वह स्टेशन रोड में खड़ी थी। यही पर ऑटो चालक उसे मिला। उसे सरैया गांव पहुंचा देने के बहाने ऑटो पर बैठा लिया। उसे ऑटो से छोटी कल्याणी लाकर उक्त मकान में बंद कर दिया तो फंसने का पता चला। उसने बहन को फोन कर थाने का नंबर लिया। थानेदार को मोबाबाइल पर लोकेशन भेजा।

तुर्की की युवती ने देखा कि उस घर में तीन अन्य लड़कियां भी हैं। उससे बात करने पर पता चला कि वह तो देह व्यापार के धंधे में फंस गई हैं। युवती ने दिल्ली में अपनी बहन को कॉल लगाया। बहन ने उसे नगर थाने का नंबर दिया। तब युवती ने थानेदार शरत कुमार को कॉल कर पूरी जानकारी दी और मोबाइल का ऑनलाइन लोकेशन भी व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद पुलिस ने शाम चार बजे छोटी कल्याणी में लोकेशन के आधार पर छापेमारी की। जहां से चार लड़कियां मिली। तुर्की की युवती ने सारी बात पुलिस को बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार

संचालक के मोबाइल में गहरे राज

सैक्स रैकेट के संचालक ने अपना नाम पुलिस को रोहित बताया है। उसका और उसकी पत्नी का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। मोबाइल के व्हाट्सएप में लड़कियों का फोटो भेजकर देह व्यापार के लिए ग्राहकों को बुलाने के मैसेज के साक्ष्य भी मिले हैं। कई सफेदपोश के नंबरों से भी उनकी चैटिंग है। पुलिस इसकी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां-बाप को घर में बंद कर रॉड से पीटता रहा, बिहार में बेटा क्यों बन गया हैवान
ये भी पढ़ें:बिहार में आज करवट ले सकता है मौसम, कहां-कहां बारिश का अनुमान; जानें

डेढ़ माह से फंसी थी सारण की किशोरी

सेक्स रैकेट से मुक्त हुई अन्य तीन लड़कियों में एक सारण की है। उसकी उम्र 17 वर्ष है। वह घर से माता-पिता से किसी बात पर गुस्सा होकर निकल गई थी। डेढ़ माह से यहां फंसी हुई थी। उसे भी ऑटो चालक ने यहां पहुंचाया था। पश्चिम बंगाल की एक युवती ने 15 दिन से यहां फंसने की बात बताई। उसे दो माह पहले दिल्ली में एक बच्चा हुआ था। बच्चे को अपनी मां के हवाले दिल्ली में छोड़कर निकल गई थी। उसे भी मुजफ्फरपुर स्टेशन से फांसकर ऑटो चालक ने यहां पहुंचा दिया था।

एक लड़की अपना नाम-पता देर शाम तक पुलिस को नहीं बताई थी, महिला दारोगा नीलू कुमारी उसकी काउंसिलिंग कर रही है। उसने आमगोला से उक्त मकान में पहुंचाए जाने की बात पुलिस को बताई है। उसके बाद पुलिस आमगोला में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। नगर थानेदार ने बताया कि अभी मामले में कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।