three new corona patient found in patna डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार

पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि लक्षण वाले मरीजों का पहले रैपिड किट से जांच की जाती है। उसमें पॉजिटिव पाए जाने पर पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर से जांच होती है।

Wed, 11 June 2025 05:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार

पटना में मंगलवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। तीनों की जांच कंकड़बाग स्थित निजी लैब में कराई गई थी। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि अब कुल संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 40 है।

कोरोना के ज्यादातर मामले निजी लैबों में हो रही जांच में ही सामने आ रहे हैं। पीएमसीएच में अबतक एक भी मरीज की जांच नहीं हुई है। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि लक्षण वाले मरीजों का पहले रैपिड किट से जांच की जाती है। उसमें पॉजिटिव पाए जाने पर पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर से जांच होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप कांड में फिर लापरवाही, गलत डॉक्टर को शोकॉज; PMCH में हंगामा

कोरोना वायरस संक्रमित 2 लोगों की मौत

इधर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गयी, जिससे इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 67 नए मामले भी सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

बेलगावी की एक 51 वर्षीय महिला की आठ जून को मौत हो गई थी। वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। दक्षिण कन्नड़ के 79 वर्षीय व्यक्ति की नौ जून को 'कोविड निमोनिया' से मौत हो गई। उसे छह जून को दक्षिण कन्नड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों कोरोना संक्रमित लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में कोरोना एक्टिव केस 6400 पार, XFG के 163 मामले; नया वायरस कितना खतरनाक

दिल्ली में 90 साल की बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 90 वर्षीय एक महिला की मृत्यु हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी से अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो चुकी है। नब्बे वर्षीय महिला को अन्य बीमारियां भी थीं।

इसमें कहा गया है कि मौत का प्राथमिक कारण अन्य सह-रुग्णताएं हैं और कोरोना वायरस का पता लगना आकस्मिक है। दिल्ली में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 691 है। पूरे भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,815 है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 से तीन मौतें हुई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिकॉर्ड 8303 मेगावाट बिजली की खपत, भीषण गर्मी में बढ़ी डिमांड

इनपुट- भाषा

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।