man fall in Saidpur drain and dead in patna पटना के सैदपुर नाले में मिला युवक का शव, मारपीट कर हत्या की आशंका; मची सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के सैदपुर नाले में मिला युवक का शव, मारपीट कर हत्या की आशंका; मची सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। युवक की हत्या के एंगल से भी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, युवक की हत्या किसने की या उसकी किन लोगों के साथ मारपीट हुई थी? अभी इसका पता नहीं चल सका है।

Wed, 11 June 2025 09:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना के सैदपुर नाले में मिला युवक का शव, मारपीट कर हत्या की आशंका; मची सनसनी

बिहार की राजधानी पटना के सैदपुर नाले से एक युवक का शव मिला है। नाले से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद युवक की हत्या कर दी गई और फिर डेड बॉडी को नाले में फेंक दिया गया है। पटना के सरगम कम्युनिटी हॉल, प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज नहर रोड के पास मौजूद नाले से शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जब नाले में युवक का शव देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। युवक की हत्या के एंगल से भी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, युवक की हत्या किसने की या उसकी किन लोगों के साथ मारपीट हुई थी? अभी इसका पता नहीं चल सका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश
ये भी पढ़ें:डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।