imd predicts rain and thunderbolt in siwan sitamarhi madhubani heat in bhojpur buxar बिहार को भीषण गर्मी से राहत, कहां-कहां होगी बारिश; जान लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को भीषण गर्मी से राहत, कहां-कहां होगी बारिश; जान लें

Bihar Weather: मौसम विभाग ने कहा है कि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अऱवल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि,मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Wed, 11 June 2025 06:43 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार को भीषण गर्मी से राहत, कहां-कहां होगी बारिश; जान लें

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन और रात दोनों ही समय लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, अब बुधवार से बिहार में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 11 जून को बिहार के उत्तर-मध्य एवं पश्चिम भागों के जिलों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर मध्य बिहार के जिलों सीतामढ़ी. मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी एक या दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिकॉर्ड 8303 मेगावाट बिजली की खपत, भीषण गर्मी में बढ़ी डिमांड

इसी तरह उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम बिहार में अभी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अऱवल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि,मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इसी तरह दक्षिण मध्य बिहार के जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। इन जिलों में भी गुरुवार को एक या दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार से इन जिलों में भी मौसम में बदलाव आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डरा रहा है कोरोना, पटना में मिले 3 नए मरीज; संक्रमितों की संख्या 60 के पार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।