patna double murder case police looking for Triloki for killed mother and daughter in alamganj एक महीने पहले ही दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश; कई जगहों पर रेड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक महीने पहले ही दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश; कई जगहों पर रेड

धनंजय की पत्नी महालक्षमी ने चार साल पूर्व त्रिलोकी और उसके पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आलमगंज थाने में केस दर्ज करवाया था। वह बार-बार केस को उठाने वरना अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। शक है कि इसी कारण त्रिलोकी ने मां महालक्षमी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Wed, 11 June 2025 07:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
एक महीने पहले ही दी थी धमकी, पटना में मां-बेटी की हत्या के बाद त्रिलोकी की पुलिस को तलाश; कई जगहों पर रेड

पटना के आलमगंज थानांतर्गत अरफाबाद नहर के पास सोमवार की सुबह मां और बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस को त्रिलोकी नाम के हत्यारोपित की तलाश है। पटना पुलिस की एसआईटी को त्रिलोकी के अलावा अन्य शूटरों के बारे में भी जानकारी मिली है। दूसरी ओर अपराधियों की गोली से घायल हुए धनंजय मेहता का इलाज जारी है। धनंजय ने यह खुलासा किया है कि एक माह पहले उन्हें और उनकी पत्नी महालक्ष्मी को त्रिलोकी ने केस उठाने की धमकी दी थी।

धनंजय की पत्नी महालक्षमी ने चार साल पूर्व त्रिलोकी और उसके पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आलमगंज थाने में केस दर्ज करवाया था। वह बार-बार केस को उठाने वरना अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। शक है कि इसी कारण त्रिलोकी ने मां महालक्षमी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान धनंजय अपराधियों की गोली से घायल हो गये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर, 2 लोगों को कनपटी में सटा कर मारी गोली

इधर, पटना पुलिस ने जब घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दो शूटर मौके पर दिखे। आशंका है कि बाकी के अपराधी आसपास होंगे। पुलिस ने पटना के अलावा दूसरे जिलों में भी अपराधियों की तलाश में छापेमारी की है। कुछ वर्ष पूर्व एक हत्याकांड में केस दर्ज होने के बाद से ही त्रिलोकी और उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

घर की दहलीज पर अपराधियों ने खेला था खूनी खेल

अरफाबाद नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने घर की दहलीज पर सोमवार की सुबह सवा नौ बजे पहले पिता फिर अंदर घुसकर मां और बेटी को गोली मार दी थी। इस दौरान मां महालक्षमी और उनकी बेटी सिंधाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिंधाली के पिता धनंजय मेहता घायल हो गये। महालक्षमी एनएमसीएच की सेवानिवृत्त नर्स थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज करवट ले सकता है मौसम, कहां-कहां बारिश का अनुमान; जानें

ससुर ने बहू और पोती को दी मुखाग्नि

पटना। अपराधियों की गोली का शिकार हुई मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार सोमवार की देर रात गुलबी घाट पर किया गया, जहां धनंजय महतो के वृद्ध पिता शिवलाल महतो ने अपनी बहू महालक्ष्मी व पोती को मुखाग्नि दी।

धनंजय के बयान पर नामजद केस : हत्याकांड को लेकर धनंजय के बयान पर नामजद केस दर्ज किया गया है। त्रिलोकी पर नामजद व अन्य अज्ञातों पर आलमगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, लालू ने भी पूछे तीखे सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।