corrupt Sasaram CO caught accepting bribe Rs 3 lakh after demanding Rs 8 lakh and settling for Rs 6 lakh by Vigilance 8 लाख डिमांड, 6 लाख में सौदा, घूस की पहली किस्त के 3 लाख लेते धरा गया सासाराम का भ्रष्ट सीओ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

8 लाख डिमांड, 6 लाख में सौदा, घूस की पहली किस्त के 3 लाख लेते धरा गया सासाराम का भ्रष्ट सीओ

परिमार्जन के लिए सीओ ने आठ लाख मांगे थे। सौदा छह लाख में तय हुआ। पहली किस्त तीन लाख लेने के लिए शुक्रवार को राजस्व कर्मी राकेश कुमार को शिवसागर क्षेत्र के मोरसराय में सीओ आवास पर बुलाया गया था।

Sat, 23 May 2026 04:56 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
8 लाख डिमांड, 6 लाख में सौदा, घूस की पहली किस्त के 3 लाख लेते धरा गया सासाराम का भ्रष्ट सीओ

Bihar News: बिहार के सासाराम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 3 लाख घूस लेने के आरोप में सासाराम सदर के सीओ आकाश रौनियार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के निजी कर्मी सोनू कुमार तथा सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सीओ पर अपने ही राजस्व कर्मचारी से घूस मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी टीम गिरफ्तार सीओ से पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि परिमार्जन के लिए सीओ ने आठ लाख मांगे थे। सौदा छह लाख में तय हुआ। पहली किस्त तीन लाख लेने के लिए शुक्रवार को राजस्व कर्मी राकेश कुमार को शिवसागर क्षेत्र के मोरसराय में सीओ आवास पर बुलाया गया था। निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सीओ ने राशि लेने के लिए निजी कर्मी सोनू कुमार को भेजा था। जैसे ही सोनू ने तीन लाख लिये, निगरानी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सीओ को गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री मांझी पर हमला, मंच पर भाषण के दौरान फेंके गए पत्थर; मिली थी धमकी

निगरानी की दूसरी टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि संझौली पीएचसी में कार्यरत अकाउंटेंट सुनीता कुमारी से पदस्थापन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। बताया जा रहा है कि सीओ म्यूटेशन और परिमार्जन के मामलों में मोटी रकम की मांग करते थे। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने फोड़ा इंजीनियर का सिर, तीसरे दिन रणक्षेत्र बना पटना IGIMS

सूत्रों के अनुसार, सासाराम अंचल कार्यालय में म्यूटेशन और परिमार्जन से जुड़े मामलों में रिश्वत का कथित नेटवर्क लंबे समय से चल रहा था। आरोप है कि सीओ अपने ही राजस्व कर्मचारियों पर दबाव बनाकर प्रत्येक म्यूटेशन मामले में 50 हजार रुपये की मांग करते थे। राशि नहीं देने पर कार्रवाई करने की धमकी देते थे। बताया जाता है कि वाद संख्या 4499/25-26 के परिमार्जन मामले में सीओ आकाश रौनियार ने आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत छह लाख रुपये पर तय हुई। पहली किस्त के रूप में तीन लाख देने की योजना बनाई गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जात देखकर एनकाउंटर का दावा खारिज, एडीजी बोले- हम जान बचाने के लिए गोली चलाते हैं

गिरफ्तारी के बाद मची खलबली

सीओ और उनके निजी कर्मी की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। अंचल कार्यालय में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आमलोगों के बीच भी चर्चा रही कि लंबे समय से म्यूटेशन और परिमार्जन के नाम पर वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। निगरानी विभाग फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Sasaram News: सासाराम सदर सीओ को निगरानी ने 3 लाख घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

निजी कर्मी सोनू के जरिए सदर सीओ लेते थे रिश्वत

निगरानी विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि सदर सीओ अपने निजी कर्मी सोनू कुमार के माध्यम से आवास पर ही म्यूटेशन और अन्य राजस्व संबंधी कार्य कराते थे। शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार तीन लाख रुपये लेकर शिवसागर थाना क्षेत्र के मोरसराय स्थित सीओ आवास पहुंचे थे।

टीम ने मामले की जांच की

पीड़ित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने 11 मई 2026 को निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।