Sasaram News: सासाराम सदर सीओ आकाश कुमार रौनियार 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई
22 मई, शुक्रवार: सासाराम में निगरानी विभाग की टीम ने सदर सीओ आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।