Doctors beaten engineer head in Patna IGIMS victim relative of ex minister डॉक्टर ने फोड़ा इंजीनियर का सिर, तीसरे दिन रणक्षेत्र बना पटना IGIMS; जख्मी पूर्व मंत्री के रिश्तेदार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर ने फोड़ा इंजीनियर का सिर, तीसरे दिन रणक्षेत्र बना पटना IGIMS; जख्मी पूर्व मंत्री के रिश्तेदार

पटना आईजीआईएमएस में जूनियर डॉक्टरों में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर इंजीनियर और कर्मियों के साथ मारपीट की जिसमें जेई का सिर फट गया।

Fri, 22 May 2026 11:04 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, आईजीआईएमएस मारपीट, आईजीआईएमएस डॉक्टर मारपीट न्यूज, बिहार लेटेस्ट न्यूज
share
डॉक्टर ने फोड़ा इंजीनियर का सिर, तीसरे दिन रणक्षेत्र बना पटना IGIMS; जख्मी पूर्व मंत्री के रिश्तेदार

Clash in Patna IGIMS: पटना आईजीआईएमएस में मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मारपीट के सिलसिले के तीसरे दिन गुरुवार को जूनियर डॉक्टरों ने इंजीनियरिंग विभाग के जेई रिशु मिश्रा और उनके पिता अशोक मिश्रा समेत तीन कर्मचारियों को जमकर पीटा। इनमें जेई का सिर फट गया, जबकि दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल आईजीआईएमएस के ही कर्मी हैं। अभियंता रिशु मिश्रा और उनके पिता पूर्व मंत्री के करीबी रिश्तेदार हैं।

पीड़ितों की ओर शस्त्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ प्रो. बिंदे कुमार को भी लिखित शिकायत देते हुए मारपीट करनेवालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। विवाद की शुरुआत बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। रेडियोलॉजी विभाग में सेंट्रल एसी ठीक करने पहुंचे इलेक्ट्रिकल विभाग के जूनियर इंजीनियर रिशु मिश्रा और कुछ जूनियर डॉक्टरों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के बाद रिशु मिश्रा ने संस्थान के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार से शिकायत की। लेकिन आईजीआईएमएस प्रशासन ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जूनियर इंजीनियर द्वारा की गई शिकायत को लेकर जूनियर डॉक्टर भड़क गए और गुरुवार को इलेक्ट्रिकल विभाग में घुसकर तीन कर्मियों के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर; कुख्यात रावण मुठभेड़ में जख्मी, 5 दिन में 6 लंगड़ा

दहशत में मरीज और परिजन

जूनियर डॉक्टरों ने लाठी-डंडे से हमला किया। फिलहाल जूनियर इंजीनियर के बयान पर मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई वार्डों में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। मरीजों और उनके परिजनों में डर और दहशत का माहौल हो गया। कई अस्पतालकर्मी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों का बयान लेने के साथ अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 3 ग्रामीण SP का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, विभाग का आदमी कर रहा था खेल

तीन दिनों से बना है मारपीट का अखाड़ा

आईजीआईएमएस पिछले तीन दिनों से मारपीट का अखाड़ा बना हुआ है। मंगलवार को एमबीबीएस छात्र सुजीत कुमार की पिटाई के बाद बुधवार को मेडिकल छात्रों ने ओपीडी और इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया था। गुरुवार को जूनियर इंजीनियर औैर दो अन्य कर्मियों की पिटाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव कैसे हारी जन सुराज? प्रशांत किशोर को छोड़ चुके स्टाफ ने 9 कारण गिनाए

पुलिस एक्शन में

आईजीआईएमएस में जूनियर डाक्टरों द्वारा मारपीट मामले में तीन नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ शास्त्री नगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। -दीक्षा, सिटी एसपी, मध्य

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।