बिहार में मोबाइल पर प्रेमिका से बात करते-करते प्रेमी ने लगा ली फांसी, 19 साल के लड़के की मौत से हड़कंप
मृतक लड़का नवल किशोर महतो का 19 साल का बेटा बिरा कुमार बताया जा रहा है। बिरा कुमार ने एक मुर्गी फार्म में फांसी लगाई है। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बिहार में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात करते-करते फांसी लगा ली। हैरान कर देने वाली यह घटना रोहतास जिले के सासाराम की है। यहां 19 साल के लड़के की मौत के बाद से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, तिलौथू थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव में मंगलवार की रात एक लड़के ने मोबाइल पर बात करते हुए फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मृतक लड़का नवल किशोर महतो का 19 साल का बेटा बिरा कुमार बताया जा रहा है। बिरा कुमार ने एक मुर्गी फार्म में फांसी लगाई है। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर बात करते-करते आखिर फांसी क्यों लगा ली? अभी इस बात की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लोग अपनी-अपनी तरफ से घटना को लेकर कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसकी गहन छानबीन में जुट गई है।




साइन इन