santosh suman become ham national president after organizational elections संतोष सुमन फिर बने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार चुनाव में टिकट और सीट बंटवारे पर लगाएंगे अंतिम मुहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संतोष सुमन फिर बने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार चुनाव में टिकट और सीट बंटवारे पर लगाएंगे अंतिम मुहर

किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार नहीं रहने पर डॉ. संतोष कुमार सुमन को फिर से निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि राजेश पांडेय को पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव निर्वाचित किया गया।

Mon, 16 June 2025 06:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बांका
share
संतोष सुमन फिर बने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार चुनाव में टिकट और सीट बंटवारे पर लगाएंगे अंतिम मुहर

बांका में रविवार को हुई हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में राजेश पांडेय फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और कमता ऋकियासन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गये। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बांका में रविवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पार्टी का संगठनात्मक चुनाव और राष्ट्रीय परिषद की बैठक व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में वर्ष 2023 के बाद दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन राष्ट्रीय संरक्षक और पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी प्रो. डीएन सिन्हा की देखरेख में हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो

14 जून को दिन के 10 से 12 बजे तक नामांकन हुआ और दोपहर बाद तीन से पांच बजे शाम तक नामवापसी का दौर चला। 15 जून को शहर के एक होटल में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पूर्व चुनाव हुआ। किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार नहीं रहने पर डॉ. संतोष कुमार सुमन को फिर से निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि राजेश पांडेय को पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव निर्वाचित किया गया।

वहीं, कामता ऋषिआसन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी चुनाव में सीटों के बंटवारे और टिकट वितरण के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन और राष्ट्रीय संरक्षक जीतनराम मांझी ही अधिकृत होंगे। इसके साथ ही पार्टी की नई कार्यकारिणी कमेटी के गठन और विस्तार के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत;

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार देश में मजबूती के साथ सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन को और मजबूती देने के लिए इसका विस्तार बूथस्तर तक किया जाए और बूथ जीतो-चुनाव जीतो के नारे को बुलंद करते हुए संकल्पित कार्यकर्ता बनकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकें।

इस दौरान टेकानी विधायक डॉ. अनिल कुमार, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, इमामगंज विधायक दीपा कुमारी, पार्टी के उपाध्यक्ष बीरेंद्र, कमलेश सिंह, दिलीप यादव, बांका प्रभारी मनीष शर्मा, बांका जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव बुलबुल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।