rjd leader tej pratap yadav again share video worship of lord shiva ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव ने फिर शेयर किया वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव ने फिर शेयर किया वीडियो

Tej Pratap Yadav Video Viral: अब एक बार फिर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपना एक नया वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में भी तेज प्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

Mon, 16 June 2025 05:39 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव ने फिर शेयर किया वीडियो

Tej Pratap Yadav Video Viral: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वो वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने को लेकर सुर्खियों में थे। अब इसकी जांच भी की जा रही है। अब एक बार फिर राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपना एक नया वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में भी तेज प्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा कि तेज प्रताप यादव एक मंदिर में शिवलिंग के सामने ध्यान लगा कर बैठे हैं। वहां भगवान शिव की पूजा की जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का..काल भी उसका क्या बिगाड़े..जो भक्त हो महाकाल का! ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं हर हर महादेव।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन

काशी के वायरल वीडियो की होगी जांच

हालांकि, यह वीडियो किस मंदिर का है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बहरहाल आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

यह वीडियो कथित तौर पर मंदिर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ में बनाया गया है। व्यवस्था से जुड़े लोगों के अनुसार ‘रेड जोन’ का मतलब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भीतर का क्षेत्र है, जिसमें मंदिर परिसर भी शामिल है। ‘रेड जोन’ में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि यादव को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर दिखाने वाला उक्त वीडियो बृहस्पतिवार से सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। यह वीडियो यादव का बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन को हाल में सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा बनाये गये वीडियो के बारे में पता चला।

मंदिर प्रशासन सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के साथ मिलकर अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों को पूरा करता है। मिश्रा ने कहा, ‘‘मामले की गहन जांच करने और संबंधित एजेंसी के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भेज दी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों एजेंसियों से मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।” मिश्रा ने कहा,“उनकी जांच सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की प्रामाणिकता की भी पुष्टि करेगी और दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करेगी। यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।