CM Nitish photo on lady voter I card in Madhepura Bihar नाम अभिलाषा, तस्वीर सीएम नीतीश कुमार की; बिहार में महिला के वोटर कार्ड में यह क्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नाम अभिलाषा, तस्वीर सीएम नीतीश कुमार की; बिहार में महिला के वोटर कार्ड में यह क्या

महिला के वोटर आई कार्ड में सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर होने से सभी हैरत में है। एसडीओ ने कहा है कि कर्नाटक में कार्ड की प्रिंटिंग होती है।

Thu, 10 July 2025 04:43 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता
share
नाम अभिलाषा, तस्वीर सीएम नीतीश कुमार की; बिहार में महिला के वोटर कार्ड में यह क्या

बिहार के मधेपुरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मतदाता पहचान पत्र बनाने में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। शहर की एक महिला के मतदाता पहचान पत्र पर महिला की जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो लगा दी गयी है। महिला जिले के जयपालपट्टी मुहल्ले की रहने वाली है।

महिला के पति ने अपनी पत्नी के वोटर आइडी पर सीएम की तस्वीर लगाए जाने को बड़ी लापरवाही बताया है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शहर के जयपालपट्टी मुहल्ला निवासी अभिलाषा कुमारी के पति चंदन कुमार बुधवार को बिहार बंद के दौरान अपनी पत्नी का वोटर आईडी लेकर पहुंचे। उन्होंने उन्होंने अपनी पत्नी के मतदाता पहचान पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश की फोटो चस्पा किए जने को गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलती वोटर आईडी तैयार करने वाली एजेंसी और कर्मचारी की लापरवाही को दर्शाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे; एनडीए के सीएम फेस पर बोले सम्राट चौधरी
ये भी पढ़ें:पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश के बाद कौन सवाल पर बोले तेजस्वी यादव

चंदन ने कहा कि करीब ढाई महीने पहले पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उसकी पत्नी के नाम से वोटर आईडी कार्ड आया। लिफाफे पर नाम और अन्य विवरण उनकी पत्नी का है। लिफाफे को खोल कर कार्ड को देखा तो उस पर पूरा विवरण उसकी पत्नी का है लेकिन फोटो के स्थान पर उसकी पत्नी के बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो चस्पा पायी गयी। महिला के पति ने कहा कि इस गड़बड़ी को जब बीएलओ को बताया तो उसने यह किसी को नहीं बताने की सलाह दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश बख्श दें बिहार को; गोपाल खेमका की हत्या के बाद आधी रात में बोले पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:पान-तांती को एससी का दर्जा दिलाने की कवायद, सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन

उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कर्नाटक से मतदाता पहचान पत्र बनकर आता है। फार्म आठ भरकर एसडीओ कार्यालय में या ऑनलाइन जमा करने पर उसमें सुधार हो जाएगा। हालांकि इस बात पर कुछ नहीं बोले कि यह गड़बड़ी कैसे हुई। चंदन ने कहा कि सामान्य तौर पर वोटर आईडी में किसी अनजान व्यक्ति की तस्वीर गलती से चस्पा हो जाती है लेकिन मुख्यमंत्री की फोटो किसी आम महिला के कार्ड पर चस्पा किया जाना बड़ी लापरवाही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।