Nitish Kumar will be our CM Samrat Chaudhary said on NDA CM face हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे; एनडीए के सीएम फेस पर बोले सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे; एनडीए के सीएम फेस पर बोले सम्राट चौधरी

एनडीए के सीएम फेस को लेकर एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ही आगे भी हमारे मुख्यमंत्री होंगे। उन्होने कहा कि जब 2000 में जदयू के 34 विधायक थे, और 2020 में जब 43 विधायक हैं। सीएम नीतीश कुमार ही हैं। मैं उन्हें पहले भी और अब भी बिहार की धरोहर मानता हूं।

Sat, 28 June 2025 08:26 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे; एनडीए के सीएम फेस पर बोले सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीएम फेस पर जारी चर्चा के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि जब साल 2000 में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 34 विधायक तब भी वो ही मुख्यमंत्री थे। और फिर 2020 में जब 43 विधायक हैं, तब भी नीतीश ही सीएम हैं। इसलिए आगे भी नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये बात उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान बिहार में बीजेपी के पास कोई सीएम फेस होने के सवाल के जवाब में कही।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकतंत्र में हर पार्टी का योगदान रहा है। नीतीश कुमार बिहार की धरोहर हैं। जब मैं विरोधी दल का नेता था, तब भी नीतीश कुमार को असेट मानता था, और आज भी मानता हूं। उन्होने बिहार के लिए काम किया है। बिहार में आज की तारीख में जो सड़कें हैं, बापू टावर, और बापू सभागार है, ये सब नीतीश मॉडल है। बिहार में सुशासन लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'गब्बर' की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 हजार पदों पर भर्ती में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सम्राट का ऐलान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश को CM बनाने के लिए हुई; सम्राट ने ऐसा क्यों कहा?

वहीं तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार को बोझा बताने वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी विपक्ष में होता है, उसे सीएम और पीएम बोझा ही लगते हैं। राहुल गांधी को मोदी जी बोझा लग रहे हैं, तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार बोझा लग रहे हैं। क्योंकि ये लोग सत्ता में नहीं बैठ पा रहे हैं। इन्हें सत्ता की हिस्सेदारी चाहिए। ये लोकतंत्र हैं, जनता जिसे जिताएगी वो मुख्यमंत्री होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी, फिर बोले- तय है, समय पर…

इस दौरान लालू यादव पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू का 'सामाजिक न्याय' का मॉडल असल में परिवारवाद को बढ़ावा देना है। 'पहले खुद मुख्यमंत्री बने, फिर पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया, अब बेटे-बेटी को आगे लाने की कोशिश में लगे हैं। यही है लालू जी का सामाजिक न्याय। बिहार के विकास के लिए उनके पास कोई स्पष्ट योजना या मॉडल नहीं रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।